घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन: हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मनावर।
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ बच्चों के खिलौने और कपड़ों से भरा वाहन आखिरकार मनावर में पुलिस के हाथ लग गया। 25 अगस्त को चोरी हुए वाहन को मनावर पुलिस ने शुक्रवार रात ग्राम टोकी के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने वाहन से करीब 60 हजार रुपए के खिलौने और कपड़े बरामद किए हैं। मामले में सुखलिया कबिट खेड़ी, इंदौर निवासी पारस कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
मनावर पुलिस को शुक्रवार रात चोरी हुए वाहन के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम टोकी के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। पुलिस ने वाहन में सवार पारस कुशवाह पिता अनिल कुशवाह को पकड़ लिया।
जांच में वाहन एमपी09बीएन8418 पाया गया। तलाशी लेने पर इसमें बच्चों के खिलौने और कपड़े मिले, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है।
आरोपी और सामान इंदौर पुलिस को सौंपा
मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। आरोपी, चोरी का वाहन और बरामद सामान आगे की कार्रवाई के लिए तिलक नगर थाना पुलिस, इंदौर को सौंप दिया गया है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!