बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर: क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 18 धारदार छुरियां, जबकि दूसरे के पास से एक रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों के पास हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।
बोरी में छिपाकर रखी थीं 18 छुरियां
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल टॉकीज के पास बाल विहार ग्राउंड में एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मो. माजिद उर्फ मजीद (30) को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके पास सफेद प्लास्टिक की बोरी मिली। बोरी खोलने पर पुलिस के होश उड़ गए। उसमें लोहे की 18 तेज धारदार छुरियां रखी हुई थीं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है।
हथियारों से संबंधित कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए) के तहत केस दर्ज किया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में छुरियां वह कहां से लेकर आया था और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।
कमर में रिवॉल्वर, जेब में जिंदा कारतूस
दूसरी कार्रवाई विदिशा रोड स्थित रसला खेड़ी क्षेत्र में की गई। यहां क्राइम ब्रांच ने नवेद खान उर्फ नब्बू (24) को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक रिवॉल्वर और पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवेद रिवॉल्वर और कारतूस कहां से लेकर आया था और इसे किस उद्देश्य से रखा हुआ था।
आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, माजिद के खिलाफ वर्ष 2011 में कोतवाली थाने में मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हो चुका है। वहीं नवेद के खिलाफ फिलहाल आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अब पुलिस दोनों आरोपियों के संपर्कों और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!