खबर
Top News

रात ढाई बजे चोरों का धावा: एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 9:30 pm
शेयर करें:
रात ढाई बजे चोरों का धावा

खुलासा फर्स्ट, देवास।
सतवास थाना क्षेत्र के पीपलकोटा गांव में चोरों ने एक ही रात में 7-8 दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर दुकानों के शटर और ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर ले गए। इसी दौरान एक बाइक भी चोरी हुई, जिसे बाद में गांव के बाहर खेत से लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया। लगातार हुई चोरी की वारदात से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक वारदात देर रात करीब ढाई बजे हुई। चोरों ने किराना, मेडिकल, हार्डवेयर सहित अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़े। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे शटर और बिखरा सामान देखकर घटना का पता चला। चोरी हुई कुल नकदी और सामान की कीमत का फिलहाल स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि ज्यादातर दुकानदार दिनभर की बिक्री की रकम दुकान बंद करते समय अपने साथ ले जाते हैं। इसके चलते चोरों के हाथ बड़ी नकदी लगने से बच गई।

घटना के विरोध में दो घंटे बंद रहा बाजार
एक साथ कई दुकानों में चोरी की घटना सामने आने के बाद व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। व्यापारियों ने विरोध में करीब दो घंटे तक बाजार बंद रखा। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्रामीण सतवास थाने पहुंचे।

व्यापारियों ने पुलिस से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।

सीसीटीवी में तीन संदिग्ध कैद
सतवास थाना प्रभारी आशीष पाल ने बताया कि पीपलकोटा में करीब 7-8 दुकानों के ताले टूटने की सूचना मिली है। पुलिस चोरी हुई नकदी और सामान का आकलन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश की जा रही है।

चोरी की बाइक खेत में मिली
चोरों ने एक बाइक भी चोरी की थी। हालांकि, बाद में यह बाइक गांव के बाहर एक खेत से लावारिस हालत में बरामद कर ली गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक को खेत में छोड़कर चोर किस दिशा में भागे।

संबंधित समाचार

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी
Top News

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

4 minutes ago
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी
Top News

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

8 minutes ago
यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना
Top News

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

15 minutes ago
ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

42 minutes ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

44 minutes ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

about 1 hour ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

about 1 hour ago
‘राज’ के लिए ‘अराजकता’
Top News

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

about 1 hour ago
सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले
Top News

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

about 1 hour ago
NPCI का बड़ा फैसला
Top News

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

about 1 hour ago
डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

about 2 hours ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 2 hours ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

about 2 hours ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 3 hours ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 3 hours ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 3 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!