पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी: विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर से हुई दोस्ती के बाद रिटायर्ड प्रिंसिपल साइबर ठगी का शिकार हो गए। महिला ने युद्ध का हवाला देकर भारत आने और दिल्ली में कस्टम द्वारा सामान रोके जाने की कहानी सुनाई।
इसके बाद कस्टम और आरबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने सामान छुड़ाने के नाम पर 6.11 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने शिकायत की, जिसके बाद आजाद नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल
आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक शाहिन नगर निवासी डॉ. अयाज कुरैशी ने शिकायत दर्ज कराई है। वह रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। शिकायत के अनुसार 1 मई 2026 को फेसबुक पर उनकी दोस्ती डॉ. आयशा खान नाम की महिला से हुई। महिला ने खुद को सीरिया का रहने वाला डॉक्टर बताया। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच लगातार सोशल मीडिया पर संपर्क होने लगा।
कुछ समय बाद महिला ने सीरिया में युद्ध के हालात बताते हुए इंडिया आने की बात कही। इसके बाद उसने बताया कि वह दिल्ली पहुंच गई है, लेकिन उसके मेडिकल उपकरण और अन्य सामान कस्टम विभाग ने रोक लिया है।
कस्टम और आरबीआई अधिकारी बनकर किया संपर्क
महिला की कहानी के बाद ठगों ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से कस्टम अधिकारी और आरबीआई अधिकारी बनकर संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि महिला का सामान कस्टम में फंस गया है और उसे छुड़ाने के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 25 हजार, 49 हजार, 47 हजार और 4 लाख 90 हजार रुपए समेत कुल 6 लाख 11 हजार रुपए ट्रांसफर कराए।
बार-बार पैसों की मांग से हुआ शक
आरोपियों की ओर से लगातार पैसों की मांग की जाती रही। बार-बार रकम मांगने पर पीड़ित को शक हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी की जा रही है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। जांच के बाद प्रकरण आजाद नगर थाने पहुंचा और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।
बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच
टीआई भदौरिया के मुताबिक शिकायत में मिले बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की साइबर जांच कराई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किन खातों में पहुंची, खाते किसके नाम पर हैं और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!