खबर
Top News

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा: गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 9:00 pm
शेयर करें:
कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
नामली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने एक बिना नंबर की क्रेटा कार से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। कार में एक बोरा रखा था, जिसे खोलने पर उसमें 100, 200 और 500 रुपए के नोटों की गड्डियां मिलीं।

पुलिस को शुरुआती तौर पर रकम करीब 70 से 75 लाख रुपए होने की आशंका है। हालांकि, नकदी की सही राशि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने कार और नकदी को जब्त कर नामली थाने पहुंचाया। यहां रकम की गिनती के लिए दो नोट गिनने वाली मशीनें लगाई गई हैं।

मशीनें स्थानीय सराफा व्यापारियों से मंगाई गई हैं। थाना प्रभारी के चैंबर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नोटों की गिनती की जा रही है।

पंचेड़ फंटे पर पुलिस ने रोकी बिना नंबर की कार
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम पुलिस ने पंचेड़ फंटे पर बिना नंबर की क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में बोरा मिला। पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें बड़ी संख्या में नोटों की गड्डियां देखकर नकदी जब्त कर ली। इसके बाद कार को भी थाने लाया गया।

दो मशीनों से नोटों की गिनती, चैंबर में पुलिस का पहरा
बरामद नकदी की मात्रा अधिक होने के कारण पुलिस ने नोटों की गिनती के लिए दो मशीनें मंगवाई हैं। थाना प्रभारी के चैंबर में रकम की गिनती चल रही है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की जा रही है और बाहरी लोगों को चैंबर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

एएसपी पहुंचे नामली, रकम किसकी जांच जारी
मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी राकेश पंद्रो भी नामली थाने पहुंचे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है और इसे कार में कहां ले जाया जा रहा था। नकदी से जुड़े दस्तावेज और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि नोटों की गिनती जारी है। गिनती पूरी होने के बाद बरामद रकम और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने रखी जाएगी।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 6 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 6 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 6 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 6 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 6 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 7 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 7 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 7 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 7 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 7 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 7 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 7 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 7 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 7 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 7 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 7 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 7 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 7 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 7 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!