नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश: एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच मध्यप्रदेश के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के करीब 36 लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें भोपाल के एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल हैं, जिनसे कई दिनों से संपर्क नहीं हो पाया है। इसके अलावा इंदौर, देवास, विदिशा और हरदा के लोगों के भी नेपाल में फंसे या लापता होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कई लोग त्रिशूली नदी और गोसाईंकुंड क्षेत्र में फंसे हो सकते हैं। प्रदेश कंट्रोल रूम के अधिकारी लगातार लापता लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। हाइड्रो पावर प्लांट से जुड़े दो सगे भाई विशेष राजपूत और हिमांशु राजपूत के भी लापता होने की सूचना है।
भोपाल के एक परिवार के 29 लोग लापता
भोपाल की रहने वाली देविका अधिकारी के मुताबिक, उनके परिवार के 29 सदस्य नेपाल के गोसाईंकुंड की यात्रा पर गए थे। परिवार के लोग चार अलग-अलग समूहों में बस से यात्रा कर रहे थे। सभी भोपाल के कोलार क्षेत्र के रहने वाले हैं।
देविका ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब 9.30 बजे परिवार के सदस्यों से आखिरी बार बात हुई थी। उस समय उन्होंने बताया था कि उनकी बस पानी के तेज बहाव में फंस गई है और हालात बेहद खराब हैं। इसके बाद से किसी से संपर्क नहीं हो पाया।
‘हम पहाड़ की तरफ जा रहे हैं, हर तरफ पानी है’
देविका के मुताबिक, आखिरी बातचीत के दौरान परिवार के सदस्यों ने बताया था कि वे पानी से बचने के लिए किसी मकान की छत पर शरण लिए हुए हैं। लेकिन पानी लगातार बढ़ रहा था और वहां तक पहुंचने लगा था।
उन्होंने बताया कि उनकी जेठानी बेहद घबराई हुई थीं और बच्चों को लेकर चिंतित थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि चारों तरफ पानी ही पानी है और बच निकलना मुश्किल नजर आ रहा है। इसके बाद फोन संपर्क पूरी तरह टूट गया।
इंदौर, देवास, विदिशा और हरदा के लोग भी लापता
नेपाल में लापता लोगों में इंदौर की शीबा प्रसाद मलिक, देवास के शाहजहां अंसारी, विदिशा की स्वाति बागरेचा और हरदा के जमीर परिवार से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इसके अलावा सुनील शुभंकर, सागर गुर्जर, पलक और पल्लवी मांझी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
देवास के शाहजहां की आखिरी लोकेशन पोखरा
देवास निवासी शाहजहां अंसारी नेपाल में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। उनकी आखिरी लोकेशन पोखरा बताई गई है। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
वहीं, हरदा के जमीर परिवार से जुड़े लोगों के परिजनों ने भी त्रिशूली नदी के आसपास मौजूद अपने रिश्तेदारों से संपर्क टूटने की जानकारी दी है। परिवार का कहना है कि पिछले तीन दिनों से उनके माता-पिता और अन्य परिजनों से कोई बातचीत नहीं हो सकी है।
प्रदेश में लापता लोगों के परिजन अब सरकार और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कंट्रोल रूम के स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है और नेपाल में फंसे लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!