जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित: अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
चर्चित और बेशकीमती जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री के मामले में फरार चल रही कटनी की पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज और महरूख अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर एसआईटी की सिफारिश पर तीनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है, वहीं दूसरी ओर जिला न्यायालय से भी दो आरोपियों को राहत नहीं मिली।
जिला न्यायालय कटनी ने पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद पुलिस और एसआईटी ने फरार आरोपियों की तलाश और तेज कर दी है।
तीनों पर 10-10 हजार का इनाम
कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, कुठला थाने में दर्ज बेशकीमती जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की सिफारिश पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच टीम आरोपियों से जुड़े लोगों और उनके संभावित ठिकानों की भी जानकारी जुटा रही है।
कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
आरोपियों की ओर से 22 अगस्त 2026 को जिला न्यायालय कटनी में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अदालत के सामने विभिन्न दस्तावेज और तर्क पेश किए।
मामले की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों पर सुनवाई के बाद जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ने नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी का रास्ता और साफ हो गया है।
कौन हैं पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया?
नेहा पच्चीसिया राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी हैं और कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के पद पर रह चुकी हैं। कटनी में पदस्थापना के दौरान वे कई प्रशासनिक और विवादित मामलों को लेकर चर्चा में रही थीं।
अब कुठला थाना क्षेत्र की बेशकीमती जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में उनका नाम सामने आने और एफआईआर दर्ज होने के बाद से वे फरार बताई जा रही हैं। पुलिस और एसआईटी उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!