आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप: चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। थांदला के पास तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर के कुछ ही देर बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी।
आग इतनी तेजी से फैली कि पिकअप चालक को वाहन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे हुआ। ट्रक एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। पिकअप में फंसे मियाटी निवासी तेरु खिमा भाबर (30) की मौके पर ही जलने से मौत हो गई।
इलाज के लिए मां को ले जाने पिकअप लेकर निकला था
थांदला थाना प्रभारी डाली गिरी के मुताबिक तेरु अपने दूर के रिश्तेदार से पिकअप यह कहकर लेकर निकला था कि उसे अपनी मां को इलाज के लिए ले जाना है। पुलिस के अनुसार वह शराब पीने का आदी था।
आशंका है कि हादसे के समय वह नशे में रहा हो, जिसके कारण टक्कर के बाद वाहन से बाहर नहीं निकल पाया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण दोपहर में थांदला-कुशलगढ़ मार्ग पर जमा हो गए। महिलाएं और पुरुष सड़क पर बैठ गए और करीब एक घंटे तक चक्काजाम रहा।
ग्रामीणों ने सड़क पर पर्याप्त संकेतक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की। सूचना पर एसडीएम भास्कर गाचले और एसडीओपी राजेश सुलिया मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई और आवश्यक व्यवस्था का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!