खबर
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 8:42 pm
शेयर करें:
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने तबादले और अतिरिक्त प्रभार से जुड़े आदेश जारी करते हुए 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस मुख्यालय में एडीजी साइबर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, अब तक एसएएफ के एडीजी रहे 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है।

यह बदलाव वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर के 31 अगस्त 2026 को होने वाले रिटायरमेंट से ठीक पहले किया गया है। अंशुमन यादव अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें वहां से हटाकर पुलिस की बेहद संवेदनशील मानी जाने वाली गुप्तवार्ता शाखा की कमान सौंपी गई है।

रिटायरमेंट से पहले बदली इंटेलिजेंस की कमान
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी ए. साईं मनोहर 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले ही सरकार ने इंटेलिजेंस की नई जिम्मेदारी तय कर दी है। अंशुमन यादव के पास अब गुप्तवार्ता के साथ साइबर शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

चंचल शेखर को खेल विभाग की जिम्मेदारी
अंशुमन यादव के खेल विभाग से हटने के बाद चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है। वे अब तक विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दी गई हैं।

अनिल कुमार को अजाक का अतिरिक्त प्रभार
1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार, जो वर्तमान में स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें अपने वर्तमान दायित्व के साथ स्पेशल डीजी अजाक, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्रीनिवास वर्मा को एसएएफ और एसआईएसएफ की कमान
1997 बैच के आईपीएसअधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा वर्तमान में एडीजी नारकोटिक्स और एडीजी एटीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें चंचल शेखर की जगह एडीजी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) एवं एसआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस फेरबदल के साथ पुलिस मुख्यालय की कई अहम शाखाओं और विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। खास तौर पर इंटेलिजेंस, साइबर, एसएएफऔर एसआईएसएफजैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 2 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!