खबर
Top News

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी: महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 8:13 pm
शेयर करें:
जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मूसाखेड़ी स्थित नगर निगम के जोन-18 कार्यालय में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में उस वक्त अफसरों की मुश्किल बढ़ गई, जब शिकायतों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता अपनी समस्या लेकर दफ्तरों तक पहुंचती है, ऐसे में उसकी शिकायत को टालना या समाधान में अनावश्यक देरी करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शिविर में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर शिवम वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं और आवेदन अधिकारियों के सामने रखे। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

लापरवाही पर अफसरों को सख्त हिदायत
महापौर ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित नहीं रखने की हिदायत दी।

महापौर ने एक कर्मचारी को कलेक्टर से बातचीत के दौरान जेब से हाथ बाहर रखने की भी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करने का संदेश दिया।

अतिक्रमण से लेकर दस्तावेज और सड़क तक की शिकायतें
शिविर में अतिक्रमण, सड़क, व्यक्तिगत दस्तावेज, सामाजिक न्याय और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामले पहुंचे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों का निराकरण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए।

वहीं, जिन प्रकरणों में प्रक्रिया या अन्य विभागों की जरूरत है, उनका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य माध्यमों से लंबित शिकायतों के समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया।

सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद
महापौर भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य सरकार और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी जिम्मेदारी के साथ काम करें।

कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जा रही हैं और उनके समाधान के लिए मौके पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

जनसेवा संस्थाओं का भी किया निरीक्षण
अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न शासकीय एवं जनसेवा संस्थाओं का निरीक्षण भी किया। टीम ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, शासकीय हिंदी प्राथमिक विद्यालय, सांदीपनि विद्यालय, लोकमान्य तिलक सहकारी उपभोक्ता भंडार, आरोग्य अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 3 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!