मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ: सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
ट्रैक्टर एजेंसी मालिक यश मित्तल हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को माधव नगर पुलिस चार आरोपियों को सीन रीक्रिएशन के लिए उसी जगह लेकर गई, जहां कारोबारी की हत्या हुई थी। इसी दौरान सामने आए वीडियो में दो पुलिसकर्मी आरोपियों की रास्तेभर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने प्लास्टिक पाइप से आरोपियों पर कई वार किए।
सामने आए 4-5 वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपियों पर करीब 30-35 बार पाइप से वार करते दिखाई दे रहे हैं। पाइप पड़ते ही आरोपी उचकते और दर्द से चिल्लाते नजर आते हैं। पुलिस आरोपियों को पैदल घटनास्थल तक लेकर गई थी।
दोस्तों के साथ कार से जा रहा था यश
परिजनों के मुताबिक, 27 अगस्त की रात यश अपने दोस्तों अभय व्यास और मंगल के साथ कार से जा रहा था। दमदमा मोड़ के पास कुछ युवक अपने वाहन सड़क पर खड़े किए हुए थे। रास्ता नहीं मिलने पर यश और उसके दोस्तों ने हटने के लिए हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर युवकों से कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने यश और उसके दोनों दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने यश को पकड़कर उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल यश वहीं गिर गया। उसके दोनों दोस्त किसी तरह मौके से निकलकर पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में उसके दोनों दोस्त भी घायल हुए थे।
सीन रीक्रिएशन के लिए ले गई थी पुलिस
माधव नगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय पिता नारायण सिंह ठाकुर (29), करण पिता राजेश गाठिया (21), विशाल पिता नारायण सिंह ठाकुर (32) और सागर पिता रतन सिंह तनोरिया (31) को शनिवार को मौका मुआयना कराने घटनास्थल पर ले जाया गया था।
थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि हत्या के मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। चार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।
हालांकि, घटनास्थल पर आरोपियों की कथित पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिसकर्मियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
हॉर्न बजाने पर शुरू हुआ था विवाद
दरअसल, 27 अगस्त की रात दमदमा इलाके में रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि 8-9 युवकों ने यश और उसके साथियों पर हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में यश की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हुए।
मृतक की पहचान ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी यश मित्तल (27) के रूप में हुई है। यश मूल रूप से तराना का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता के साथ उज्जैन में रहता था और चिमनगंज मंडी में ट्रैक्टर एजेंसी संचालित करता था।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!