अफसरों ने बिना जनप्रतिनिधियों से चर्चा के इंदौर-भोपाल को थोप दी मेट्रो: अफसरों की मनमानी ने पटरी से उतारी मेट्रो की मूल योजना; कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/भोपाल।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए इंदौर व भोपाल की मेट्रो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मेट्रो को शहर में चलाने की कोई योजना नहीं थी। अधिकारियों ने बिना जनप्रतिनिधियों से चर्चा किए मेट्रो की प्लानिंग कर ली और इसे भोपाल व इंदौर शहर पर थोप दिया।
मंत्री विजयवर्गीय ने साफ किया कि मेट्रो की फाइल पर पहले हस्ताक्षर उनके ही थे। इसे भोपाल-विदिशा, भोपाल-होशंगाबाद और भोपाल-रायसेन के बीच चलाने की योजना थी। इसी तरह इंदौर से देवास, महू और उज्जैन के बीच मेट्रो चलाए जाने की योजना थी, लेकिन अधिकारियों ने मनमाने ढंग से प्लानिंग कर इसे शहर में थोप दिया, वहीं कमलनाथ सरकार ने भूमिपूजन कर काम शुरू करवा दिया। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मेट्रो को हर शहर से जोड़ने के लिए काम करेंगे।
मुख्यमंत्री को फुर्सत नहीं
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के जवाब का पलटवार करते हुए कहा कि संसदीय मंत्री विजयवर्गीय ने मास्टर प्लान डेढ़ साल पहले ही बना लिया। मुख्यमंत्री को डेढ़ साल से फुर्सत नहीं है। इंदौर-भोपाल के मास्टर प्लान को देखने की उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर को इसे बड़ी विडंबना बताया है।
किसी विधायक से चर्चा नहीं की
बदनावर कांग्रेस विधायक भवरसिंह शेखावत ने भी कहा कि इंदौर में मेट्रो को लेकर किसी विधायक से चर्चा नहीं की गई। पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने भी कहा कि इंदौर व भोपाल में मेट्रो तभी सफल हो पाएगी जब इसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोड़ा जाएगा। बता दें कि मेट्रो को शहर के बीच से ले जाए जाने से कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। अंडरग्राउंड होने के बाद भी मेट्रो स्टेशन के दायरे में आने से कई मकान, बगीचे और ऐतिहासिक धरोहर के नष्ट होने का खतरा खड़ा हो गया है।
मास्टर प्लान डेढ़ साल से तैयार, मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर व भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि दोनों शहरों का मास्टर प्लान हमने डेढ़ साल पहले ही बना लिया था। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलना शेष है। प्रस्तावित मेट्रोपोलिटन एरिया को लेकर मास्टर प्लान में बदलाव किए सकते हैं। मुख्यमंत्री कहेंगे तो फिर से रिड्राफ्ट कर देंगे।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!