हत्या के आरोपियों का जुलूस: मौका मुआयना कराने ले गई पुलिस; पिटाई का वीडियो वायरल, 7 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
दमदमा क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को माधव नगर थाना पुलिस चार आरोपियों को मौका मुआयना कराने घटनास्थल पर लेकर पहुंची।
पुलिस आरोपियों को पैदल घटनास्थल तक ले गई। इसी दौरान उनकी पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिस के सामने माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को भी शनिवार को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
हॉर्न बजाने पर शुरू हुआ था विवाद
ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी यश पिता विजय नारायण मित्तल (27) चिमनगंज मंडी में ट्रैक्टर का शोरूम संचालित करता था। शुक्रवार को यश अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहा था।
दमदमा मोड़ के पास कुछ युवक अपने वाहन सड़क पर खड़े किए हुए थे। इनमें आयुष शर्मा, विजय सिंह ठाकुर, विशाल ठाकुर, आकाश, करण, सागर और शेंटू समेत अन्य युवक शामिल थे। रास्ता नहीं मिलने पर यश और उसके दोस्तों ने वाहन हटाने के लिए हॉर्न बजाया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने यश और उसके दोस्तों अभय व्यास व मंगल के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
चार आरोपियों को पैदल घटनास्थल तक ले गई पुलिस
माधव नगर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार चार आरोपियों को घटनास्थल का मौका मुआयना कराने ले गई। इनमें विजय पिता नारायण सिंह ठाकुर (29), करण पिता राजेश गाठिया (21), विशाल पिता नारायण सिंह ठाकुर (32) और सागर पिता रतन सिंह तनोरिया (31) शामिल हैं।
पुलिस आरोपियों को पैदल घटनास्थल तक लेकर गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। सामने आए वीडियो में आरोपी माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं।
7 आरोपी गिरफ्तार
माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि हत्या के मामले में चार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल शेष तीन आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस अब हत्या में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका, विवाद की पूरी वजह और घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!