15 मिनट की मुलाकात, कई सवाल: मुख्यमंत्री और लालवानी की बातचीत पर सियासी नजरें;एयरपोर्ट पर दोनों की वन-टू-वन चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद शंकर लालवानी की शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट पर हुई करीब 10 से 15 मिनट की मुलाकात ने शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है।
मुख्यमंत्री के उज्जैन से इंदौर पहुंचने के बाद महाराष्ट्र के गोंदिया रवाना होने से पहले दोनों नेताओं के बीच अकेले में बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान कोई अन्य प्रमुख स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं था, जिसके चलते इस संक्षिप्त मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
अचानक हुई मुलाकात या पहले से तय थी?
मुख्यमंत्री और सांसद के बीच हुई बातचीत को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह मुलाकात पहले से तय थी या एयरपोर्ट पर अचानक हुई। हालांकि, दोनों नेताओं की बातचीत को लेकर अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विकास और एयरपोर्ट विस्तार पर हुई चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में इंदौर के विकास कार्यों, शहर की जरूरतों और एयरपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद शंकर लालवानी ने शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री को फीडबैक दिया।
इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाना लालवानी के प्रमुख मुद्दों में रहा है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन और भविष्य की जरूरतों को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
क्या स्थानीय सियासत पर भी हुई बात?
मुलाकात का राजनीतिक पहलू भी चर्चा में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या बातचीत केवल विकास कार्यों तक सीमित रही या मुख्यमंत्री ने इंदौर की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी सांसद से फीडबैक लिया। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राजनीतिक चर्चा जोरों पर
मुख्यमंत्री के इंदौर पहुंचने पर आमतौर पर स्थानीय मंत्री, विधायक, महापौर या संगठन के पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहते हैं। शनिवार को एयरपोर्ट पर ऐसा नजारा नहीं दिखा। ऐसे में मुख्यमंत्री और लालवानी की अकेले में हुई बातचीत ने राजनीतिक चर्चाओं को और बढ़ा दिया।
शंकर लालवानी इंदौर के इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरपोर्ट विस्तार और हवाई सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। ऐसे में इस मुलाकात को इंदौर के विकास से जुड़े फीडबैक के साथ-साथ स्थानीय राजनीतिक और संगठनात्मक समीकरणों के नजरिए से भी देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से बातचीत के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!