खबर
Top News

करोड़ों डकार गए अफसर-ठेकेदार: 10 साल बाद भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे कछालिया गांव के रहवासी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 7:25 pm
शेयर करें:
करोड़ों डकार गए अफसर-ठेकेदार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के विधानसभा क्षेत्र सांवेर में जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना का सरकारी तंत्र ने मखौल बना दिया है। विभागीय दावों के उलट मंत्री के अपने ही क्षेत्र की ग्रामीण जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है।

सांवेर के ग्राम कछालिया में पेयजल संकट दूर करने के नाम पर दस साल से ढाई करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक ग्रामीणों को पीने का साफ पानी नसीब नहीं हुआ है। इस भीषण गर्मी में पूरा गांव पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है और लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए पड़ोस के गांवों पर निर्भर हैं।

सरकारी खजाने से मेंटेनेंस और निर्माण के नाम पर दो-दो बार करोड़ों की राशि आहरित की जा चुकी है, लेकिन धरातल पर काम पूरी तरह ठप पड़ा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से इस पूरे प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी गई हैं।

हद तो तब हो गई जब विभाग ने कागजों पर काम को पूरा दिखाकर और झूठी एनओसी जारी करके शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। वहीं दूसरी ओर, जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी भी इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह मूकदर्शक बने हुए हैं।

सरकारी राशि का खुलेआम बंदरबांट
जिला पंचायत अधिकारियों की घोर लापरवाही और लचर मॉनिटरिंग के कारण ही ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं और सरकारी राशि का खुलेआम बंदरबांट किया जा रहा है। इस पानी घोटाले और प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर अब कछालिया के ग्रामीणों का सब्र पूरी तरह टूट चुका है।

ग्रामीणों ने 18 मई को अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर साफ चेतावनी दी है कि यदि 22 मई तक दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई कर गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण 24 मई को सुबह 10 बजे से कछालिया चौराहे पर सांवर-देपालपुर रोड जाम कर देंगे।

संबंधित समाचार

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

6 minutes ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

18 minutes ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

34 minutes ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 1 hour ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 19 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 19 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 19 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 19 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 19 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 19 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 19 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 19 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 19 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 19 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 19 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 20 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 20 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!