खबर
Top News

अफसर विहीन एआईसीटीएसएल 90 करोड़ से अधिक के घाटे में: शासकीय आदेश के बावजूद अफसरों की मिलीभगत से वर्षों से सहायक ही बना बैठा है लेखा अधिकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मार्च 2026, 4:53 pm
शेयर करें:
अफसर विहीन एआईसीटीएसएल 90 करोड़ से अधिक के घाटे में

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोक परिवहन को सुगम व बेहतर बनाने के लिए एआईसीटीएसएल का गठन किया गया था। शासन ने तय किया था संचालन अपर आयुक्त करेगा जबकि विकास कार्यों के लिए कार्यपालन व सहायक यंत्री तथा वित्तीय कामकाज के लिए लेखा अधिकारी होगा लेकिन अफसरों की मिलीभगत से एआईसीटीएसएल में वर्षो से जिम्मेदार अधिकारी की कुर्सी खाली है। इससे एआईसीटीएसएल 90 करोड़ से अधिक घाटे में डूब गया है।

अफसरों की मेहरबानी से छोटे कर्मचारी मौज कर रहे हैं। शासन ने 14 दिसंबर 2018 को आदेश जारी किया था वित्तीय कामकाज के लिए लेखा अधिकारी की तैनाती की जाए लेकिन स्थानीय स्तर पर नियमो की अनदेखी की गई। वर्षो से लेखाधिकारी की कुर्सी खाली है। अफसरों की मेहरबानी से सहायक ही कामकाज संभाल रहा है।

इसी तरह ईई और एई की पदस्थापना भी नहीं की गई जबकि एआईसीटीएसएल सिटी बसों के लिए करीब 400 स्टॉप बनवा रहा है। अफसर विहीन एआईसीटीएसएल लगातार घाटे में डूब रहा है। निगमायुक्त मौन साधे बैठे हैं।

वित्तीय अनियमितता
बताया जाता है एआईसीटीएसएल की करीब 400 से अधिक बसें दौड़ रही है। इनमें प्रतिदिन करीब 70 से 80 हजार यात्री आवाजाही करते है। एआईसीटीएसएल को बड़े पैमाने पर नियमित हिसाब तैयार करना पड़ता है लेकिन लेखाधिकारी की गैरमौजूदगी से पूरा कामकाज संदेह के दायरे में है। बस कितनी चली, आय कितनी हुई, खजाने में कितनी राशि जमा हुई इसकी निगरानी बखूबी नहीं हो पा रही है। इसके चलते वित्तीय गड़बड़ी और घाटा बढ़ता गया।

व्यवस्था पर सवाल
सिटी बसों का जिम्मा महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के हवाले है। इसके बाद भी एआईसीटीएसएल में ईई, एई और लेखाधिकारी की कुर्सी खाली रहना कई सवाल खड़े करता है। चर्चा है कि अफसर जानबूझकर अफसरों की तैनाती नहीं चाहते। सहायकों को मनमानी की छूट दे रखी है।

पूर्णकालिक अफसरों की तैनाती
सिटी बसों के रख-रखाव के लिए डिपो भी बनाए गए है। लेकिन इस काम को भी निगम का इंजीनियर नहीं संभाल रहा। सड़कों पर दौड़ती बसों का संचालन हो या रखरखाव का जिम्मा, सब कुछ मातहत के भरोसे है। एआईसीटीएसएल के नियंत्रणकर्ता भी मूकदर्शक बने हुए है जबकि निगम के पास इंजीनियरों की फौज है।

सूत्रों के अनुसार निगमायुक्त खुद अफसरो की तैनाती से बच रहे है। और दिखावे के तौर पर ऐसे अफसरो को कार्यभार दिया जाता है जो निगम मुख्यालय में बैठकर महज फाइलो पर साइन करते हैं। एआईसीटीएसएल में पूर्णकालिक अफसरों की तैनाती होना चाहिए।

बदलेंगे पूरी व्यवस्था
एआईसीटीएसएल सीईओ अर्थ जैन ने बताया एआईसीटीएसएल की समूची व्यवस्था बदली जाएगी। इसके चलते पुराने आदेश अब मायने नहीं रखते है। नए आदेश के तहत बनाई जाने वाली व्यवस्था की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें वित्तीय कामकाज के लिए पूरा विभाग ही अलग से बनाया जाएगा।

इसके अलावा कार्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी ताकि प्रदेश स्तरीय बसों के संचालन में असुविधा नहीं हो। एआईसीटीएसएल नए स्वरूप में कामकाज करेगा। उसी के अनुरुप गठन किया जाएगा। आने वाले दिनो में बोर्ड बैठक की रुपरेखा तैयार की जा रही है, जिसमें सभी विषयों पर चर्चा होगी।

संबंधित समाचार

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

4 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 17 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 18 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 18 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 18 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 18 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 18 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 19 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 19 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 20 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 20 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 20 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!