पानी मांगने पर महिला से दोस्ती का दिया प्रस्ताव: भाजपा पार्षद पति पर लगे गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड क्रमांक 15 में जनसेवा के नाम पर एक अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय मामला सामने आया है। क्षेत्र की एक महिला जब पानी की गंभीर समस्या का समाधान मांगने के लिए भाजपा पार्षद पति सुभाष सुनहरे के पास पहुंची, तो उसे मदद के बजाय अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा।
पीड़िता का आरोप है कि पार्षद पति सुनहरे ने पानी की सप्लाई के बदले उससे दोस्ती करने का अनुचित प्रस्ताव रखा।
इस घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि द्वारा की गई इस ओछी हरकत ने राजनीति की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि किस तरह उसे बुनियादी जरूरत के बदले अपनी गरिमा से समझौता करने का दबाव बनाया गया। मामले की गंभीरता के बावजूद भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं।
संगठन की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है, जो पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, इस घटना ने विपक्षी कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया है।
कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सत्ताधारी दल को घेरना शुरू कर दिया है और इसे महिलाओं की सुरक्षा और भाजपा के बेटी बचाओ के नारों की सच्चाई खोलने वाला करार दिया है।
पार्षद पति सुनहरे ने अभी तक इस मामले में अपनी कोई सफाई नहीं दी है। फिलहाल, क्षेत्र की जनता और महिला संगठनों की निगाहें अब प्रशासन और भाजपा के आलाकमान पर टिकी हैं कि क्या इस गंभीर आरोप के बाद कोई सख्त कदम उठाया जाएगा या फिर इसे भी रफा-दफा कर दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!