एनटीए ने जारी किया रिजल्ट: आराध्य गर्ग ने हासिल की ऑल इंडिया 110वीं रैंक; जनरल कैटेगरी में 85वां स्थान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। देशभर के करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी आराध्य गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 110 हासिल की है। वहीं, जनरल कैटेगरी में उन्हें 85वीं रैंक मिली है। वे इस वर्ष इंदौर के टॉपर भी बने हैं।
राज्य से इस बार करीब 1.18 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए मध्यप्रदेश के 30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
देश में संयुक्त रूप से दो टॉपर
इस वर्ष पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से देश में पहला स्थान हासिल किया। NTA के अनुसार, 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक, जबकि 138 छात्रों ने 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, टॉप स्कोरर्स में 93% से अधिक पहली बार परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी हैं, जबकि 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।
पिता बोले- कठिन परिस्थितियों में भी नहीं छोड़ी मेहनत
आराध्य के पिता योगी गर्ग ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही अनुशासित और मेहनती रहा है। पिछले वर्ष परीक्षा रद्द होने और लंबे समय तक बनी अनिश्चितता के बावजूद उसने अपनी तैयारी लगातार जारी रखी।
उन्होंने बताया कि पिछले प्रयास में आराध्य के 700 से अधिक अंक आए थे, जबकि इस बार अपेक्षाकृत कठिन प्रश्नपत्र के बावजूद उसने 690 अंक हासिल किए।
रोज 14 घंटे की पढ़ाई और पक्की रणनीति
योगी गर्ग के अनुसार, आराध्य रोजाना सुबह 7:30 बजे से रात 10 बजे तक पढ़ाई और कोचिंग में व्यस्त रहता था। घर लौटने के बाद भी वह अगले दिन की रणनीति पर चर्चा करता और नियमित अभ्यास करता था। यही अनुशासन उसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बना।
योग और मेडिटेशन से बढ़ी एकाग्रता
आराध्य के पिता योगा एक्सपर्ट हैं। उन्होंने बताया कि वे बेटे को नियमित रूप से योग और मेडिटेशन कराते थे, जिससे पढ़ाई के दौरान उसकी एकाग्रता बनी रही। आराध्य कोचिंग के टॉप मेरिट बैच का हिस्सा था, जहां उसे विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन मिला।
पेपर लीक के बाद दोबारा हुई थी परीक्षा
इस वर्ष 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके बाद NTA ने 21 जून को देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में दोबारा परीक्षा आयोजित कराई।
अब NEET-UG 2026 के परिणाम जारी होने के बाद MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!