तक्षशिला कैंपस में विवाद को लेकर एनएसयूआई ने थाने में दिया ज्ञापन: एबीवीपी कार्यकर्ता पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप; एफआईआर दर्ज करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर एवं आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी के मामले को लेकर रविवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भंवरकुआं थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ता कुशल यादव के खिलाफ शिकायत पर FIR दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
एनएसयूआई की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया कि एबीवीपी कार्यकर्ता कुशल यादव ने उनके साथी योगेश गोठी के साथ उनकी बहन के सामने गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। साथ ही मारपीट करने की धमकी भी दी गई। एनएसयूआई ने इस तरह की घटना को छात्रों के लिए असुरक्षित माहौल बनाने वाला बताया।
ज्ञापन में कहा गया कि तक्षशिला परिसर और आसपास बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। ऐसे शैक्षणिक क्षेत्र में गाली-गलौज, धमकी, दबाव और मारपीट जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है।
संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि छात्रों के साथ दबंगई और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र हित, सम्मान और न्याय की लड़ाई में संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा।
ज्ञापन देने के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सचान, पूर्व जिला अध्यक्ष रजत पटेल, प्रिंस हार्डिया, शुभम सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!