खबर
Top News

अब ऑनलाइन जांच सकेंगे सड़क, पानी और बिजली की सुविधाएं: प्रॉपर्टी खरीदारों को पारदर्शी जानकारी मिलेगी; कॉलोनाइजरों की जवाबदेही बढ़ेगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
अब ऑनलाइन जांच सकेंगे सड़क, पानी और बिजली की सुविधाएं

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में कॉलोनी विकास और प्रॉपर्टी खरीदने की प्रक्रिया अब पहले से अधिक पारदर्शी और आसान होने जा रही है। राज्य सरकार ने कॉलोनी विकास नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत अब कॉलोनाइजरों को अधिकतम 75 दिनों में मंजूरी मिल जाएगी। यदि अधिकारी निर्धारित समय सीमा में निर्णय नहीं लेते हैं, तो अनुमति स्वतः जारी मानी जाएगी। इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा प्रॉपर्टी खरीदारों को मिलेगा। अब वे घर बैठे ऑनलाइन यह जांच सकेंगे कि जिस कॉलोनी में प्लॉट या मकान खरीद रहे हैं, वहां सड़क, बिजली, पानी, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं।
75 दिन में स्वतः मंजूरी का प्रावधान
नई व्यवस्था के तहत यदि कोई डेवलपर या कॉलोनाइजर कॉलोनी विकसित करने के लिए आवेदन करता है, तो संबंधित अधिकारियों को 60 दिनों के भीतर फैसला लेना होगा। यदि तय समय में निर्णय नहीं लिया जाता है, तो अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस मिलने के बाद भी 15 दिनों तक कार्रवाई नहीं होने पर कॉलोनी विकास की अनुमति स्वतः मिल जाएगी। यानी आवेदन के अधिकतम 75 दिनों के भीतर मंजूरी का रास्ता साफ हो जाएगा।
अब सिर्फ कलेक्टर और एसडीएम देंगे मंजूरी
सरकार ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कॉलोनी विकास के नियमों को एक समान कर दिया है। इसके बाद ग्राम पंचायतों की भूमिका लगभग समाप्त हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की कॉलोनियों को मंजूरी देने का अधिकार जिला कलेक्टर के पास होगा। शहरी क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम निभाएंगे। इस बदलाव से मंजूरी प्रक्रिया में देरी और प्रशासनिक उलझनें कम होने की उम्मीद है।
कॉलोनाइजर की डिजिटल प्रोफाइल होगी तैयार
कॉलोनी में सुविधाओं को लेकर होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रत्येक कॉलोनाइजर की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जाएगी। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले लोग ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर यह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे कि कॉलोनी में सड़कें बनी हैं या नहीं, नालियों और जल निकासी की क्या व्यवस्था है, स्ट्रीट लाइट उपलब्ध हैं या नहीं, पीने के पानी की सुविधा मौजूद है या नहीं। इससे खरीदारों को सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

सुविधाएं नहीं दीं तो प्रशासन बेचेगा बंधक संपत्ति
यदि कोई कॉलोनाइजर वादे के अनुसार सड़क, पानी, बिजली और अन्य सुविधाएं विकसित नहीं करता है, तो प्रशासन उसकी बंधक रखी गई संपत्तियों को बेच सकेगा। इन संपत्तियों से प्राप्त राशि का उपयोग अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने में किया जाएगा, ताकि कॉलोनी के रहवासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
गरीब और कमजोर वर्ग के लिए 15% जमीन आरक्षित
नई कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए कम से कम 15 प्रतिशत क्षेत्र आरक्षित रखना अनिवार्य होगा। सरकार का मानना है कि इससे कमजोर वर्गों को भी बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 7 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 7 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 7 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 7 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 7 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 7 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 8 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 8 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 8 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 8 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 8 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 8 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 8 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 8 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 8 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 8 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 8 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 8 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!