छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देशभर में उच्च शिक्षा और छात्र आंदोलनों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को उनके पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है। यह निर्णय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत लिया गया। हालांकि, आदेश में इस बदलाव का कारण नहीं बताया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
के. श्रीनिवास (आईएएस) को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से स्थानांतरित कर पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव बनाया गया। विनीत जोशी (आईएएस) को उच्च शिक्षा विभाग से पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया। नरेश पाल गंगवार (आईएएस)) को उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया। पीयूष गोयल (आईएएस) को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ( का सचिव जनरल नियुक्त किया गया। टी. के. अनिल कुमार (आईएएस) को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव बनाया गया। सुशील कुमार लोहानी (आईएएस) को पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। अर्चना वर्मा (आईएएस) को राष्ट्रीय जल मिशन में सचिव स्तर का दर्जा देते हुए नई जिम्मेदारी दी गई।
छात्र आंदोलन के बीच आया फैसला
यह प्रशासनिक बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब देश के कई हिस्सों में छात्र विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान उच्च शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी का बदलाव चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, सरकार की ओर से इस तबादले को छात्र आंदोलन से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान या कारण जारी नहीं किया गया है।
31 जुलाई के बाद प्रभावी होंगे कुछ बदलाव
आदेश के अनुसार कुछ नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने या नई जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रभावी होंगी। इसके लिए विस्तृत प्रशासनिक आदेश भी जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार का यह फेरबदल विभिन्न मंत्रालयों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और महत्वपूर्ण विभागों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!