नीट विवाद पर बन सकती है सहमति: सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी छात्र आंदोलन के बीच गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार से बातचीत के लिए तैयार हो गया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बैठक हो सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बैठक का समय तय माना जा रहा है, हालांकि इसे किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा और सरकार की ओर से कौन-कौन शामिल होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
आंदोलनकारी पक्ष से सरकार का बना हुआ संपर्क
सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सरकार और आंदोलनकारी पक्ष के बीच लगातार संपर्क बना हुआ था। इसी प्रयास का परिणाम है कि अब दोनों पक्ष आमने-सामने बैठकर समाधान तलाशने को तैयार हुए हैं। इस बैठक को नीच पेपर लीक विवाद और छात्रों की मांगों पर गतिरोध समाप्त करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
जितेंद्र सिंह ने दिया था वार्ता का न्योता
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आंदोलनकारी प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार छात्रों की बात सुनने और समाधान निकालने के लिए तैयार है। जितेंद्र सिंह ने बताया था कि सरकार की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और वे स्वयं वार्ता में शामिल होंगे। ऐसे में शुक्रवार की बैठक में भी दोनों नेताओं की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है।
20 जून से जंतर-मंतर पर जारी है आंदोलन
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के नेतृत्व में छात्र 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगें हैं , जिनमें नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय की जाए, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएंऔर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
बैठक पर टिकी सबकी नजर
करीब एक महीने से अधिक समय से जारी आंदोलन के बाद पहली बार सरकार और आंदोलनकारी प्रतिनिधि औपचारिक बातचीत की मेज पर बैठने जा रहे हैं। ऐसे में यह बैठक आंदोलन की आगे की दिशा तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!