खबर
Top News

अब घर बैठे कर सकते हैं फ्लैट की बुकिंग: नगर निगम ने लोगों को दी बड़ी सुविधा; इस ऐप का कर सकते हैं उपयोग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 1:55 pm
शेयर करें:
अब घर बैठे कर सकते हैं फ्लैट की बुकिंग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अब इंदौर 311 ऐप के माध्यम से फ्लैट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिए लोग बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरवासियों को किफायती दरों पर पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है। इच्छुक नागरिक अब घर बैठे इंदौर 311 ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फ्लैट बुक कर सकेंगे।

योजना के तहत नीलगिरि परिसर (नेमावर रोड) में 1 बीएचके फ्लैट 9 लाख रुपए में उपलब्ध होंगे। वहीं सतपुड़ा परिसर (सुपर कॉरिडोर) में 1 बीएचके फ्लैट 13.50 लाख रुपए में दिए जाएंगे। दोनों परियोजनाएं रेरा से अनुमोदित हैं और इनमें सीमित संख्या में फ्लैट उपलब्ध हैं।

बुकिंग के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक या कैंसिल चेक, शपथ पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होंगे। पूरी प्रक्रिया केवल इंदौर 311 ऐप के माध्यम से ही की जाएगी।

नगर निगम के अनुसार यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई है। इससे पहले निगम विज्ञापन जारी कर लोगों से आवेदन मंगाता था और बाद में प्रक्रिया के आधार पर फ्लैट आवंटित किए जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ने और प्रक्रिया को आसान बनाने का दावा किया गया है।

संबंधित समाचार

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

4 minutes ago
फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन
Top News

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

19 minutes ago
परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Top News

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

26 minutes ago
रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध
Top News

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

39 minutes ago
महापौर ने किया निरीक्षण
Top News

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

about 1 hour ago
प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी
Top News

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

about 1 hour ago
नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

about 1 hour ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

about 1 hour ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

about 1 hour ago
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन
Top News

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

about 2 hours ago
महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें
Top News

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

about 2 hours ago
साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम
Top News

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

about 2 hours ago
दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक
Top News

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

about 2 hours ago
शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Top News

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

about 2 hours ago
दशहरे की रंजिश में दहला गांव
Top News

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

about 3 hours ago
किसान की बेरहमी से हत्या
Top News

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

about 3 hours ago
कांग्रेस की चुनावी तैयारी
Top News

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

about 3 hours ago
रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़
Top News

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

about 3 hours ago
फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
Top News

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

about 3 hours ago
ठेकेदार के घर में ही है चोर
Top News

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!