अब इस मॉडल पर विकसित होगा आस्था का यह स्थल: हाईकोर्ट के फैसले के बाद किसने किया ये बड़ा ऐलान; माहौल बिगाड़ने पर किस बात के संकेत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के बहुचर्चित फैसले के बाद शनिवार को परिसर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि भोजशाला क्षेत्र को राम जन्मभूमि की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का निर्णय भी कई मायनों में अयोध्या के राम मंदिर मामले जैसा है, जिसमें विभिन्न साक्ष्यों और ऐतिहासिक पहलुओं को आधार बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत ने अपने आदेश में अयोध्या प्रकरण का हवाला देते हुए विकास कार्यों पर कोई रोक नहीं लगाई है, भले ही यह स्थल संरक्षित श्रेणी में आता हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित करेगा और धार्मिक आस्था के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि धर्म की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिन्हित किया जा चुका है और ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि राज्य सरकार सभी पक्षों के साथ संवाद के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने संकेत दिए कि मां वाग्देवी (सरस्वती) की प्रतिमा, जो वर्तमान में लंदन में होने की बात कही जाती है, उसे वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा और इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। वहीं मुस्लिम पक्ष द्वारा मस्जिद के लिए वैकल्पिक भूमि की मांग किए जाने पर उन्होंने कहा कि यदि औपचारिक आवेदन आता है तो सरकार इस पर विचार करेगी।
इधर, फैसले के बाद कानूनी हलचल भी तेज हो गई है। मुस्लिम पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारियों के बीच हिंदू पक्ष ने अग्रिम तौर पर कैविएट दायर कर दी है, ताकि किसी भी एकतरफा आदेश से पहले उनका पक्ष सुना जा सके।
अयोध्या और भोजशाला फैसले में समानताएं
हाईकोर्ट की खंडपीठ न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी ने अपने निर्णय में अयोध्या मामले के कई बिंदुओं का उल्लेख किया है। दोनों मामलों में पुरातात्विक सर्वेक्षण की रिपोर्ट को अहम आधार माना गया, जिसमें पूर्व हिंदू संरचना के अवशेषों का जिक्र है। साथ ही लगातार पूजा और आस्था के प्रमाणों को भी महत्वपूर्ण माना गया।
फैसले में यह भी रेखांकित किया गया कि किसी स्थल पर मूर्ति का अभाव उसके धार्मिक स्वरूप को समाप्त नहीं करता। अयोध्या प्रकरण की तरह ही यहां भी ऐतिहासिक अभिलेखों और परंपराओं को महत्व दिया गया। इसके अलावा यह सिद्धांत भी दोहराया गया कि लंबे समय तक किसी एक पक्ष द्वारा उपयोग किए जाने मात्र से स्वामित्व का अधिकार स्वतः स्थापित नहीं हो जाता।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!