अब फिर सताएगी भीषण गर्मी: थमेगा आंधी-बारिश का दौर; इस तारीख से लू का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बीते दस दिनों से जारी आंधी-बारिश और बादलों का दौर अब थमने जा रहा है और प्रदेश तेज गर्मी की चपेट में आने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 12 मई से कई हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। रविवार से ही मौसम साफ होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं।
शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बादल छाए रहे और कई जिलों में बारिश के साथ आंधी चली। भोपाल, बैतूल, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, गुना, विदिशा, राजगढ़, सागर, जबलपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, उमरिया, शहडोल और छिंदवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल से शुरू हुआ बारिश और आंधी का सिलसिला 9 मई तक लगातार जारी रहा। इस दौरान कभी पश्चिमी विक्षोभ तो कभी चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन सक्रिय रहने से प्रदेश में मौसम बदला-बदला रहा। यही कारण रहा कि मई के पहले सप्ताह में सामान्य से कम गर्मी महसूस हुई।
हालांकि अब मौसम साफ होने के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। रतलाम में शनिवार को ही दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो आने वाले दिनों की तीखी गर्मी का संकेत है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, 10 मई से मौसम साफ रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। 12 और 13 मई को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!