अब नामी स्कूल के बच्चों की तबीयत बिगड़ी: एक फोन आते ही स्कूल पहुंचे अभिभावक, बच्चों की मम्मियों के वाट्सएप ग्रुप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुनीत विजयवर्गीय, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिशुकुंज स्कूल में खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने और वेदांत स्कूल के किचन में दूषित खाद्य सामग्री मिलने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब चोइथराम स्कूल में एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। स्कूल की तीसरी कक्षा के बच्चों की माताओं के वाट्सएप ग्रुप की चैट खुलासा फर्स्ट के हाथ लगी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि कई बच्चों की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से कई बच्चों को लेने के लिए अभिभावकों को स्कूल जाना पड़ा है। बच्चों की मम्मियों के ग्रुप में स्कूल के खाने पर सवाल उठाए गए है।
स्कूल प्रबंधन पर सवाल
अलग-अलग बच्चों की मम्मी अपने बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने की बात लिखकर स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठा रही है। तीसरी कक्षा के 9 बच्चों की मम्मियों की उनके ग्रुप से चैट सामने आई है, जिसमें कुछ मां बता रही है कि बच्चों को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई तो कुछ लिख रही है कि बच्चों को पेट दर्द के साथ तेज फीवर भी हुआ है। वहीं कुछ बच्चे घर पहुंचे तो उनकी तबियत बिगड़ी हुई थी।
अभिभावक बच्चों को लेकर डॉक्टर्स के पास भी पहुंचे
बच्चों को स्कूल में अचानक आए तेज फीवर के बाद कुछ अभिभावक बच्चों को लेकर डॉक्टर्स के पास भी पहुंचे हैं। कुछ अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के रिसेप्शन से बच्चे ने कॉल कर पेट दर्द और बदन दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद सभी काम छोड़कर घबराहट में बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे है। हालांकि कुछ अभिभावकों का यह भी कहना है कि हमारे दो बच्चे स्कूल में पढ़ते है, उनमें से एक की ही तबियत खराब हुई है, दूसरे की नहीं, इस वजह से इस बात पर संदेह है कि स्कूल का खाना खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ी हो।
ब्लड टेस्ट करवाया
खुलासा फर्स्ट से बात करते हुए एक अभिभावक ने बताया कि बच्चे को यह फीवर होने के बाद उसका ब्लड टेस्ट करवाया था, उसमें फूड पॉइजनिंग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल फीवर की पुष्टि जरूर हुई है। स्कूल में बच्चों को वायरल फीवर हुआ है, जिसके मुख्य लक्षण पेट दर्द और बदन दर्द है, इस वायरल फीवर का असर बच्चों में 5 दिनों तक देखने को मिल रहा है।
तबीयत बुरी तहत से बिगड़ी
एक बच्चे की मां ने बताया कि बच्चा स्कूल बस से आता जाता है, बुधवार को बच्चा स्कूल से लौटा तो उसकी तबीयत बुरी तहत से बिगड़ी हुई थी, वह घर में जाकर सो गया, उसने दिन भर कुछ नहीं खाया, जिससे चिन्ता और अधिक बढ़ गई। वहीं एक मां ने आशंका जताई कि स्कूल में ही कोई बच्चा वायरल फीवर से पीड़ित रहा होगा, जिससे अन्य बच्चों में भी यह वायरल फैल गया।
स्कूल प्रबंधन के रवैए पर सवाल उठाए
तीसरी कक्षा के बच्चों की माताओं के ग्रुप में उन्होंने बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन के रवैए पर भी सवाल उठाए है। माताओं की नाराजगी इस बात पर थी कि बच्चों के टीचर्स ने इस बारे में उनसे कोई बात नहीं की। अब पैरेंट्स बच्चों के टीचर्स से सीधे फोन पर बात नहीं कर सकते। उनसे कोई भी संपर्क करना है तो स्कूल को ई मेल करना लड़ता है।
अभिभावकों से बात नहीं कर रहे
इमरजेंसी में भी टीचर्स अभिभावकों से बात नहीं कर रहे हैं। बच्चे पेट दर्द या अन्य शिकायत कर रहे है तो उन्हें सीधे रिसेप्शन पर भेज दिया गया, जहां से बच्चों ने ही अपने पैरेंट्स को कॉल कर अपनी तबियत बिगड़ने की जानकारी दी। यही नहीं जिन बच्चों की तबियत खराब हुई उन्हें स्कूल ने प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध करवाने की जहमत नहीं उठाई, सभी बच्चों को रिसेप्शन के पास ही बैठा दिया।
बच्चों की तबीयत बिगड़ने की मानी बात
इस मामले में स्कूल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कूल प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने टीचर्स की मीटिंग होने का बहाना बनाकर इतने बड़े विषय पर बात करना तक उचित नहीं समझा। हालांकि स्कूल की रिसेप्शनिस्ट नेहा ने कबूल किया कि कल कई बच्चों की अचानक स्कूल में तबीयत बिगड़ी थी, जिसको जानकारी उनके अभिभावकों को दे दी गई थी और वो आकर बच्चों को लेकर चले गए थे। नेहा ने यह भी बताया कि ज्यादातर बच्चे लंच से पहले ही चले गए थे, क्योंकि ब्रेकफास्ट करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। ऐसे में स्कूल में बच्चों ने जो ब्रेकफास्ट किया था, उस पर सवाल खड़े हो गए है।
खाद्य विभाग की जांच में सब सही मिला
शिशुकुंज स्कूल में खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद हलचल में आए प्रशासन ने आनन फानन में सभी स्कूल के किचन की जांच खाद्य एवं औषधि विभाग से करवाई थी। खाद्य एवं औषधि अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि दो दिन पहले ही चोइथराम स्कूल की किचन की जांच कर वहां से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए थे, जो ठीक पाए गए। यही नहीं स्कूल द्वारा पानी और खाने की टेस्ट रिपोर्ट और कर्मचारियों की फिटनेस रिपोर्ट भी पेश की थी। यदि खाना खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने की शिकायत सामने आई है तो एक बार फिर चोइथराम स्कूल की किचन को जांच करवाई जाएगी।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!