खबर
Top News

अब घर बैठे महाकाल को भोग अर्पित करें: अन्न क्षेत्र में ऑनलाइन दान शुरू; मनचाही तारीख पर बुकिंग की सुविधा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 4:00 pm
शेयर करें:
अब घर बैठे महाकाल को भोग अर्पित करें

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक नई और खास सुविधा शुरू होने जा रही है। अब भक्त अन्न क्षेत्र में ऑनलाइन दान कर सकेंगे और भोग आरती के दौरान अपने हाथों से भगवान महाकाल को प्रसाद अर्पित करने का अवसर भी पाएंगे।

इस व्यवस्था से भक्तों को आस्था के साथ जुड़ने का नया डिजिटल माध्यम मिलेगा। महाकाल मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्न क्षेत्र में दान की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था अगले सोमवार से लागू होने की संभावना है।

मंदिर समिति की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव के अनुसार, अन्न क्षेत्र पूरी तरह दान पर आधारित है, जहां प्रतिदिन दो शिफ्ट में लगभग 9 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। अधिक से अधिक भक्तों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब यह प्रक्रिया डिजिटल की जा रही है।

अब श्रद्धालु मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे दान कर सकेंगे। इसके लिए राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है- दोनों समय की भोजन प्रसादी: 1,10,000 रुपए, एक समय की प्रसादी: 51,000 रुपए, मीठे प्रसाद के लिए: 21,000 रुपए।

नई व्यवस्था के तहत भक्त साल के 365 दिन में किसी भी तारीख के लिए अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे। ये है जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसर। इन खास मौकों पर श्रद्धालु अन्न क्षेत्र में प्रसादी का आयोजन करा सकेंगे, जो अब तक केवल ऑफलाइन संभव था।

दानदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। दान करने वाले भक्तों को भोग आरती के समय मंदिर ले जाया जाएगा, जहां वे स्वयं भगवान महाकाल को भोग अर्पित कर सकेंगे। यह अनुभव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक रूप से बेहद खास माना जा रहा है।

भगवान महाकालेश्वर को प्रतिदिन सुबह 10 बजे भोग अर्पित किया जाता है। भोग थाली में सामान्यतः गेहूं की रोटी, दाल-चावल और दो प्रकार की सब्जियां शामिल होती हैं। कई बार श्रद्धालु अपनी ओर से मिठाई भी अर्पित करते हैं, जिसे भोग में शामिल किया जाता है।

भोग और आरती के बाद यही प्रसाद अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं को वितरित किया जाता है। मंदिर समिति का मानना है कि ऑनलाइन दान की इस पहल से अधिक लोग अन्न सेवा से जुड़ेंगे और उन्हें आस्था के साथ एक नया अनुभव भी मिलेगा। यह पहल परंपरा और तकनीक के संगम का उदाहरण बनकर उभर रही है, जिससे श्रद्धालु अब कहीं से भी महाकाल सेवा में सहभागी बन सकेंगे।

संबंधित समाचार

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना
Top News

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

1 minute ago
वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर
Top News

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

15 minutes ago
डैम में डूबने से युवक की मौत
Top News

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

30 minutes ago
डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान
Top News

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

about 1 hour ago
मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन
Top News

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

about 1 hour ago
व्यापारियों का महामंथन
Top News

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

about 1 hour ago
आतंकियों का नया डिजिटल जाल
Top News

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत
Top News

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग
Top News

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

about 2 hours ago
सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश
Top News

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा
Top News

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

about 2 hours ago
तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

about 2 hours ago
फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल
Top News

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

about 3 hours ago
10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार
Top News

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

about 3 hours ago
बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले
Top News

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

about 3 hours ago
बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा
Top News

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया
Top News

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 3 hours ago
‘रामराजा आपको CM बना दें…’
Top News

‘रामराजा आपको CM बना दें…’:पूर्व मंत्री के बयान से सियासी हलचल; मंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ीं

about 3 hours ago
रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा
Top News

रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा:12 साल की बच्ची से रेप; पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी
Indore

खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी:रहवासियों ने खुद ही फावड़ा-डंडा उठाकर साफ की लाइन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!