खबर
Top News

अब इतनी उम्र की लड़कियां भी इस बीमारी की शिकार: राष्ट्रीय सम्मेलन में चौंकाने वाला खुलासा; बचाव के लिए किन बातों का रखें ध्यान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 फ़रवरी 2026, 1:31 pm
शेयर करें:
अब इतनी उम्र की लड़कियां भी इस बीमारी की शिकार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
इंडियन मेनोपॉज सोसायटी के राष्ट्रीय सम्मेलन IMSCON-26 में सामने आए आंकड़ों ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टरों ने खुलासा किया है कि ब्रेस्ट कैंसर अब केवल 40-50 वर्ष की महिलाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 24 वर्ष की युवतियों में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं।

3 प्रतिशत से भी कम महिलाएं जांच करवा रही
चिंता की बात यह भी है कि जहां 90 प्रतिशत महिलाओं की नियमित स्क्रीनिंग जरूरी मानी जाती है, वहीं देश में 3 प्रतिशत से भी कम महिलाएं जांच करवा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच और वैक्सीनेशन नहीं बढ़ाया गया तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

कम उम्र में बढ़ रहे केस, बीमारी ज्यादा आक्रामक
अहमदाबाद से आईं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अंजना चौहान ने बताया कि बिगड़ती लाइफस्टाइल जंक फूड, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, देर रात तक जागना, तनाव और हार्मोनल असंतुलन कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों की बड़ी वजह बन रहे हैं।

पहले यह बीमारी 45 वर्ष के बाद अधिक देखी जाती थी, लेकिन अब 20 से 30 वर्ष की आयु वर्ग में भी केस सामने आ रहे हैं। कम उम्र में कैंसर अधिक आक्रामक होता है, इसलिए शुरुआती पहचान बेहद जरूरी है।

90% स्क्रीनिंग जरूरी, हकीकत सिर्फ 3%
विशेषज्ञों ने कहा कि ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से मृत्यु दर कम करने के लिए कम से कम 90 प्रतिशत महिलाओं की नियमित स्क्रीनिंग अनिवार्य है। हालांकि, जागरूकता की कमी, शर्म, डर और लापरवाही के कारण महिलाएं जांच टाल देती हैं। डॉक्टरों ने जोर देकर कहा कि शुरुआती स्टेज में पकड़ा गया कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है, लेकिन देर होने पर इलाज जटिल और महंगा हो जाता है।

HPV वैक्सीनेशन से बदलेगी तस्वीर
सर्वाइकल कैंसर पर चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि यह एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण से होता है, जो वर्षों तक बिना लक्षण के शरीर में रह सकता है।28 फरवरी से शुरू हो रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को बड़ी पहल बताया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि 14 वर्ष की उम्र में लड़कियों को वैक्सीन लग जाए तो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में भारी कमी लाई जा सकती है।

पहली बार ओपीडी से लाइव टेली-रोबोटिक सर्जरी

सम्मेलन के दौरान HER अस्पताल में आयोजित सर्जिकल वर्कशॉप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने ओपीडी से बैठकर टेली-रोबोटिक सर्जरी की। डॉ. प्रिया वीआर गॉगल्स पहनकर रोबोटिक सिस्टम से जुड़ीं, जबकि मरीज ऑपरेशन थिएटर में था। करीब एक घंटे चली प्रक्रिया में यूटरस (बच्चेदानी) सफलतापूर्वक निकाली गई। विशेषज्ञों ने इस लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से आधुनिक तकनीक की बारीकियां समझीं। सम्मेलन में इस तरह की लाइव टेली सर्जरी का यह पहला उदाहरण बताया गया।

मेनोपॉज के बाद दोगुना खतरा
सम्मेलन में मेनोपॉज के बाद महिलाओं की सेहत पर भी चर्चा हुई। आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती गुप्ता ने बताया कि मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजेन हार्मोन कम होने से हड्डियां तेजी से कमजोर होती हैं। महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा पुरुषों की तुलना में लगभग दोगुना होता है, जिससे 60-70 वर्ष की उम्र में फ्रैक्चर की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने सलाह दी कि मेनोपॉज के बाद हर छह महीने में स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए।

बचपन से रखें हड्डियों का ध्यान
विशेषज्ञों ने बताया कि मजबूत हड्डियों की नींव बचपन में पड़ती है, जिसे ‘पीक बोन मास’ कहा जाता है। बच्चों को रोज कम से कम एक घंटा खेलना और आधा घंटा धूप में रहना जरूरी है। विटामिन डी और बी12 की कमी भी महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है, जिससे कमजोरी और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं आम हो रही हैं।

आम जनता के लिए पब्लिक फोरम
1 मार्च को आयोजित पब्लिक फोरम में आम लोग विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछ सकेंगे। साथ ही मैमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर जांच के लिए रियायती कूपन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जांच करा सकें।

टैग:

संबंधित समाचार

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

6 minutes ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

16 minutes ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

21 minutes ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

24 minutes ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

28 minutes ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

33 minutes ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

37 minutes ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

40 minutes ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

42 minutes ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 1 hour ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 1 hour ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 1 hour ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 1 hour ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 1 hour ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 2 hours ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 2 hours ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!