खबर
Top News

अब तरस भी खाओ मेघराज: ‘इंदर राजा’, ये ‘फुरफुरी’ से काम नहीं चलना; अब तो बस झम-झमाझम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 12:41 pm
शेयर करें:
अब तरस भी खाओ मेघराज

दिनभर छाई रहती है आसमान पर घटाटोप, रोज लगता है आज पेटभर गिरेगा पानी, मिमी से आगे नहीं बढ़ रही बारिश

इंदौर का कंठ अब तक रीता, अगल-बगल के जिले संभागों में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश

तेज हवा के साथ रोज दगा दे रही काली घटाएं, रिमझिम से आगे नहीं बढ़ रहा बारिश का मौसम

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हे, मेघराज...आखिर कब तक तरसाओगे? अब बस बरस भी जाओ। रोज आप आकर आसमान पर ऐसा डेरा डालते हो कि मन मयूर मस्त हो जाता है कि आपने सुन ली हम सबकी, लेकिन सुबह मस्त होने वाला मन मयूर सूर्य अस्त के साथ मुरझा जाता है और एक दिन और रीता बीत जाता है।

अगले दिन आप फिर गगन पर ऐसे छा जाते हो कि आज सब दिन की कसर पूरी कर दोगे। दिन में ही अंधेरा भी छा जाता है और लगता है बस मूसलधार शुरू ही होने वाली है, लेकिन सड़क गीली करके आप थम जाते हो और मन मयूर सूखा ही रह जाता है।

कुछ तो रहम करो मेघराज। अगल-बगल में आप अपनी कृपा दृष्टि का नेह बरसा रहे हैं तो फिर देवी अहिल्या की नगरी इंदौर से क्या अदावत? शिव प्रिया की इस नगरी से ऐसा क्या अपराध हुआ कि आप दिन-दिनभर इस शहर के आसमान पर डेरा डाले रहते हो, लेकिन बिन बरसे विदा हो जाते हो? तरस खाओ, बरस भी जाओ अब मेघराज..!!

हे, इंदर राजा...ये फुरफुरी से काम चलने वाला नहीं। ये रोज आपके मेघ रूपी दूत यहां आ जाते हैं, छा भी जाते हैं, लेकिन पानी-छींटे की औपचारिकता से आगे कुछ करते-धरते नहीं। मौसम जरूर भीगा-भीगा कर रहे हैं आपके दूत, लेकिन अब इससे काम नहीं चलना।

इंदर राजा माहौल और मौसम तो आपने ऐसा कर रखा है इस शहर में जैसे दो चार दिन से झड़ी लगी हो, लेकिन आसमान से सिर्फ फुहारें ही बरस रही हैं, इंदर राजा।

अब इन फुहारों का हम क्या करें?, क्या इस दिन के लिए 45 डिग्री का ताप सहा की अब अल्पवर्षा का संताप भी झेलें? सब तरफ आप जमकर बरस रहे हो। अगल-बगल के जिले, संभाग में तो आप हद से बाहर झम झमाझम में व्यस्त हैं और इंदौर में आप बात रिमझिम से आगे बढ़ा ही नहीं रहे हो।

रोज पश्चिमी हवा चल रही हैं, हवा में रफ्तार भी गज्जब है। घटाटोप भी गहन हैं, लेकिन असली मानसूनी बारिश अब तक अहिल्या के आंगन से नदारद हैं।

हे, इंदर राजा...धरती का कंठ अभी रीता है। इस बार वह खूब तपी है। एकमुश्त पानी से ही धरा की प्यास बुझेगी। एक आप हैं कि एकमुश्त बारिश जैसे भूल ही गए हो। जमकर बरसो तो शहर भी धुले।

अभी तो शहर की सड़कों, गलियों में ही पानी बहकर नहीं निकला। नालों में पसरी गंदगी भी तो तब बहेगी जब वह उफान पर आएंगे। अभी तक तो ताल, तलैया, नदी, सरोवर भी उफने नही हैं।

माई नर्मदाजी में भी अब तक ‘पूर’ नहीं आई। वह ऊपर तो चढ़ी हुई है, लेकिन पानी वह पूरब की उस बारिश का लेकर चल रही है, जो डिंडोरी से लेकर मंडला, अमरकंटक में बरस रहा है। शिप्रा, शिवना, चंबल, माही सब आपकी ओर टकटकी लगाए देख रही हैं, लेकिन आपका मन पसीज ही नहीं रहा। रोज लगता है आज पेटभर पानी गिरेगा, लेकिन बात मिमी से आगे नही बढ़ रही है।

अब तक धरती के कलेजे में 20-22 इंच तक पानी उतर जाना था, लेकिन बात 13-14 इंच के आसपास ही आकर अटक गई है। ऐसा दिनभर भीगा-भीगा, गीला-गीला मौसम किस काम का, जो बारिश का आंकड़ा ही नहीं बढ़ा पाए?

वही हुआ, जिसका डर था.. इसलिए नहीं बरस रहा पानी... पश्चिमी मध्य प्रदेश (जैसे इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग) में इस मानसून सीजन बारिश की गति सुस्त रहने और कमी का मुख्य कारण मानसूनी टर्फ का अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण या उत्तर की ओर बने रहना और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से उठने वाले मौसमी सिस्टम्स का कमजोर होना है।

इसके अलावा बड़े पैमाने पर जलवायु परिवर्तन और अल-निनो जैसी वैश्विक मौसमी स्थितियों के कारण हवा का रुख प्रभावित हुआ है, जिससे लगातार और भारी बारिश के बजाय केवल छिटपुट बौछारें या लंबे समय तक सूखा देखने को मिल रहा है।

बंगाल की खाड़ी या मध्य भारत के करीब प्रभावी लो-प्रेशर एरिया या डिप्रेशन का अभाव, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश तक पर्याप्त नमी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। मानसूनी द्रोणिका का अपने तय स्थान से लगातार उत्तर या दक्षिण दिशा में बने रहना, जिसकी वजह से मालवा-निमाड़ और आसपास के पश्चिमी जिलों में बादलों की आवाजाही तो होती है, लेकिन वे बरस नहीं पाते। अल-निनो प्रभाव के कारण हवा के पैटर्न में आए बदलावों ने मानसूनी इंजन को थोड़ा धीमा किया है, जिससे बारिश का वितरण काफी असमान हो गया है।

मौसम का ऐसा मिजाज तो देखा ही नहीं। आसमान नीरभरे बादलों से अटा पड़ा है, लेकिन बारिश के नाम पर बस फुहारें बरस रही हैं। यूं तो मनभावन सावन में सावन के सेरे बरसते हैं, लेकिन इस बार ये इसलिए मन को नहीं भा रहे, क्योंकि अभी तक हम सबको मानसून के मौसम की एक भी झमाझम बारिश नहीं मिली।

मौसम का मिजाज जोरदार बारिश का है। तीन-तीन मजबूत वर्षा के सिस्टम प्रदेश पर बने हुए हैं। आए दिन येलो-रेड अलर्ट के संदेश भी दौड़ रहे हैं, लेकिन जमीन पर पानी के मामले में अब तक सब जीरो बटा सन्नाटा है। मामला रिमझिम से आगे झम झमाझम में तब्दील नहीं हो रहा है।

अहिल्या नगरी का आंगन यूं तो भीगा-भीगा है, लेकिन मन सूखा-सूखा है। जब तक जोरदार झड़ी नहीं लगती मन का सूखापन जाना नहीं है। मौसम के जानकार भी हैरान हैं कि इस बार के मानसूनी बादल ये क्या रंग दिखा रहे हैं।

छा तो रहे हैं, लेकिन न तो थम रहे हैं और न वैसे बरस रहे हैं, जैसे इन दिनों बरसा करते थे। नतीजतन जिला बारिश के मामले में अब पिछड़ता जा रहा है। अब सिवाय इंदर राजा को मनाने, मेघराज की गुहार करने और रूठी बरखा रानी की मनुहार करने के अलावा कोई चारा ही नहीं। अरज सुन लो हो ‘इंदर राजा’...!!

संबंधित समाचार

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

1 minute ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

3 minutes ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

16 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

24 minutes ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

31 minutes ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

33 minutes ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

39 minutes ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 1 hour ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

about 1 hour ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 1 hour ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 1 hour ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 1 hour ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 2 hours ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!