नोटिस ठेंगे पर: बहुमंजिला का निर्माण कार्य जारी; सराफा बाजार में नियमों की धज्जियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

मामला दान की जमीन पर अवैध बहुमंजिला इमारत का,
राजनीतिक संरक्षण में फंसे निगम अधिकारी, लोकायुक्त जांच की उठी मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अति भीड़भाड़ वाले सराफा बाजार में मप्र भूमि विकास नियम-2012 के खुले उल्लंघन का गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। जगदीश मंदिर के नाम दान भूमि पर नियमों को ताक पर रख बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत का निर्माण किया जा रहा है।
हैरानी यह है नगर निगम द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद न अवैध निर्माण रोका गया न नियम विरुद्ध संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर ठोस कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों की चुप्पी को राजनीतिक दबाव और मिलीभगत से जोड़कर देखा जा रहा है।
नियम 27 की शर्तें हवा में, जिम्मेदार मौन
मप्र भूमि विकास नियम 2012 के क्लाज 27 के अंतर्गत भवन निर्माण अनुमति कई स्पष्ट शर्तों के साथ दी जाती है। इसमें लाइसेंसी सुपरवाइज़र, इंजीनियर और आर्किटेक्ट की अनिवार्य निगरानी शामिल है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में अनुमति निरस्त किए जाने का प्रावधान है, लेकिन सराफा बाजार के इस मामले में न तो अनुमति निरस्त की गई न निर्माण पर रोक लगी।
बीओ–बीआई की निष्क्रियता, नोटिस की अवधि भी समाप्त
भवन निरीक्षक ( बीआई) और भवन अधिकारी ( बीओ) की जिम्मेदारी है अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए। सूत्रों के मुताबिक नोटिस की अवधि समाप्त होने के बावजूद न निर्माण बंद कराया न अवैध बेसमेंट, बैक-लाइन कब्जे और नक्शे के विपरीत बन रही चौथी मंजिल पर कार्रवाई हुई।
प्लिंथ लेवल जांच नहीं, सर्टिफिकेट भी नहीं
कार्रवाई का सबसे अहम चरण प्लिंथ लेवल (कुर्सी हाइट) निरीक्षण है, लेकिन इस प्रकरण में न विधिवत निरीक्षण किया गया न प्लिंथ लेवल सर्टिफिकेट जारी हुआ। यह सीधे तौर पर नियम 31 (2) (ड) का उल्लंघन है।
कंसल्टेंट इंजीनियर की सीधी जिम्मेदारी
नगर निगम के प्रावधान के अनुसार कंसल्टेंट इंजीनियर लाइसेंस लगाकर प्रमाणित करता है निर्माण स्वीकृत नक्शे और नियमों के अनुरूप हो। इस भवन के कंसल्टेंट इंजीनियर आदर्श वर्मा बताए जा रहे हैं, लेकिन उनके लाइसेंस के बावजूद अवैध निर्माण हो रहा है।
दो प्लॉट, एक ही निकासी—बड़ा हादसा तय?
दो अलग भूखंडों का संयुक्तिकरण कर व्यावसायिक भवन बनाया गया है, लेकिन निकासी ( एक्जिट) केवल एक रखी गई है। विशेषज्ञों का कहना है आगजनी या आपातस्थिति में यह जान-माल के गंभीर नुकसान का कारण बन सकता है।
डेढ़ लाख रुपए प्रति वर्गफीट में दुकानों की बिक्री
अधूरे प्रमाण-पत्रों और नियमों के उल्लंघन के बावजूद इस अवैध भवन में करीब डेढ़ लाख रुपए प्रति स्क्वायर फीट की दर से दुकानों की खुलेआम बिक्री हो रही है, जो अवैध निर्माण को मिले संरक्षण की ओर इशारा करती है।
दान की जमीन, 40 करोड़ का सौदा
दस्तावेजों के अनुसार जगदीश मंदिर के नाम दान की गई उक्त भूमि पर वर्षों तक व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की गईं और बाद में लगभग 40 करोड़ रुपए में सौदा कर दिया गया। यह भूखंड क्रमांक 44 व 45, बड़ा सराफा, राजमोहल्ला जोन-2, वार्ड-69 के रूप में स्थित है।
नगर निगम की निष्क्रियता पर सवाल
आरोप है कि भवन अधिकारी ( बीओ) और भवन निरीक्षक (बीआई) ने जानबूझकर अवैध निर्माण पर आंखें मूंदे रखीं। नोटिस की समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद न निर्माण रोका न नियम विरुद्ध व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाया। सवाल है क्या नगर निगम के नियम केवल आम नागरिकों के लिए हैं?
राजस्व अमले की भूमिका भी संदिग्ध
कलेक्टर से मांग की जा रही है जांच कराई जाए कि एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी ने मंदिर के नाम दान जमीन का नामांतरण किस आधार पर किया। नियमों के विरुद्ध हुआ है, तो यह गंभीर प्रशासनिक और आपराधिक लापरवाही मानी जाएगी।
सूत्रों का दावा है नगर निगम में करोड़ों के कथित भ्रष्टाचार में लिप्त मास्टरकर्मी असलम खान से जुड़े कार्यालयीन कार्य कंसल्टेंट इंजीनियर आदर्श वर्मा द्वारा संभाले जाते हैं। आरोप है उनके लाइसेंस का दुरुपयोग कर नक्शा स्वीकृत कराया गया, जबकि निर्माण नियमों के विपरीत किया गया।
ऐसे में संबंधित कंसल्टेंट इंजीनियर का लाइसेंस निरस्त करने और पूरे मामले की लोकायुक्त जांच की मांग तेज हो गई है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और राजमोहल्ला जोन क्रमांक 2 के भवन अधिकारी प्रशांत तिवारी से सवाल करने के लिए फोन लगाया गया था लेकिन दोनों ही जिम्मेदारों ने कॉल रिसीव नहीं किया, फिर भी दोनों को व्हाट्सअप और एसएमएस के माध्यम से सवाल पहुंचा दिए गए थे लेकिन उसका भी जवाब नहीं दिया गया। यह सिद्ध करता है भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!