इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस: इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। मुंबई पुलिस ने यह नोटिस उनकी नागरिकता और भारत में रहने की स्थिति से जुड़े मामले में जारी किया है।
इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।
इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और भारत में रहने के लिए ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। उनके खिलाफ इमिग्रेशन कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
अमेरिका में हुआ था इमरान खान का जन्म
इमरान खान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था। उनके पास अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है। वे भारतीय नागरिक नहीं हैं और भारत में रहने के लिए OCI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रवेश और उनके प्रवास को नियंत्रित करने के लिए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 लागू है।
विदेशी नागरिकों को भारत में रहने के दौरान लागू कानूनों और निर्धारित शर्तों का पालन करना होता है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई हो सकती है।
हालांकि, किसी प्रदर्शन में शामिल होने मात्र से कानून का उल्लंघन साबित नहीं होता; कार्रवाई का आधार संबंधित नोटिस और आधिकारिक रिकॉर्ड से स्पष्ट होगा।
SIR के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे
10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था। इमरान खान भी इसमें शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
इमरान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, ' लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।
' वैन के अंदर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में उनकी कजिन जैन ने उनसे पूछा कि क्या वे कभी जेल गए हैं। इस पर इमरान ने कहा कि मौजूदा हालात देखकर ऐसा होने की संभावना लग रही है। मीडिया से बातचीत में इमरान ने आरोप लगाया था कि उन्हें बिना वजह सड़क से उठाकर पुलिस वैन में बैठा दिया गया।
रिहाई के बाद पैदल घर लौटने का दावा
इमरान की रिहाई के बाद लेखा वाशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। लेखा के मुताबिक, पुलिस ने रिहाई के बाद उनके लिए कार या कैब की व्यवस्था नहीं होने दी।
उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल फोन भी जमा करा लिया गया था, जिसके बाद वे इमरान और जैन के साथ पैदल ही घर की ओर निकले।
इमरान ने यह भी दावा किया था कि रिहाई से पहले उन्हें और अन्य लोगों को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!