वाट्सएप मैसेज से नहीं: अब आमंत्रितों को कॉल कर व्यक्तिगत रूप से दें सूचना; पार्टी में कसावट के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी में कसावट बनाए रखने के लिए नित-नए जतन कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने पूरे महीने का शेड्यूल जारी कर दिया था कि किन तारीखों में बैठकें होंगी और किन तारीखों में मंत्रियों के दौरे।
अब पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठकों आदि की सूचना वाट्सएप ग्रुप पर न डालकर आमंत्रितों को व्यक्तिगत रूप से फोन पर दी जाए। ये भी तय कर दिया कि कौन-से स्तर का पदाधिकारी किस आमंत्रित को फोन लगाएगा।
खंडेलवाल का कहना है इससे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनेपन का अहसास होगा और उनके प्रति कार्यकर्ताओं में सम्मान का भाव जागेगा। इससे पूर्व उन्होंने संगठनात्मक कसावट और कार्यकर्ताओं में परिवारभाव बनाए रखने के लिए हर माह विभिन्न स्तर की बैठकों का आदेश दिया था।
इसमें 1 से 6 तारीख के बीच जिला, 7 से 11 मंडल और 11 से 15 मोर्चा-प्रकोष्ठ व 21 से 25 के बीच बूथों की बैठकें करना तय किया गया था।
इंदौर नगर में मंडल स्तर की बैठकों का दौर खत्म हो चुका है। बड़ी बात ये कि सभी मंडलों में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा व उनके कुछ प्रमुख पदाधिकारी स्वयं जा रहे हैं।
बैठकों में नगर से राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के नेता, मंडल अध्यक्ष से पदाधिकारी, मंडल व शक्ति केंद्र प्रभारी और वार्ड संयोजक व पालकों को बुलाया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम को निर्देश दिए गए कि अब बैठक या अन्य किसी आयोजन की सूचना सोशल मीडिया, यानी वाट्सएप पर नहीं दी जाएगी।
मंडल अध्यक्ष नगर से ऊपर के पदाधिकारियों को फोन लगाएंगे तो अन्य पदाधिकारियों को भी ये काम दिया जाए।
पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा का कहना है कि हमारी कार्यपद्धति के तीन मूलमंत्र रहे हैं- प्रवास, संपर्क और संवाद। मंडल, शक्ति केंद्रों और बूथों पर कार्यकर्ता इन मूल मंत्रों को लेकर जाएं, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो।
कार्यकर्ता के घर जाने का अभियान
भाजपा संगठन ने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और सक्रिय रहने का एक फॉर्मूला और दिया है।
अब वार्ड स्तर पर टोली बनाई जाए, जो मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी को लेकर कार्यकर्ताओं के घर मिलने भी जाए।
हम सिर्फ काम के समय ही जाते हैं, जो ठीक नहीं है। हमें मालूम नहीं होता कि कार्यकर्ता किस परिस्थिति में रहकर काम कर रहा है।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!