कातिल ही नहीं: स्क्रिप्ट राइटर भी निकले मां-बेटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

सीसीटीवी फुटेज मिटाए, ब्लैकमेलिंग, जहर, आत्महत्या की पटकथा लिखी, लेकिन वॉइस रिकॉर्डिंग ने पलट दी जांच
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हींग कारोबारी की बेटी ज्योति अग्रवाल की हत्या सिर्फ एक ऑनर किलिंग ही नहीं थी, बल्कि उसे छिपाने के लिए रची गई पटकथा में हर किरदार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पहले प्रेमी को खलनायक बनाया गया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कहानी गढ़ी गई, घर के सीसीटीवी फुटेज मिटा दिए गए और पुलिस को झूठी शिकायत तक सौंप दी गई, लेकिन मौत से पहले किया गया एक फोन कॉल, वॉइस रिकॉर्डिंग और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी साजिश को पलट दिया।
हीरा नगर पुलिस की जांच में सामने आया है कि 2 अप्रैल को ज्योति अपने प्रेमी मयंक साहू से मिलने घर से निकल रही थी। इसी बात पर मां शीतल और भाई प्रकाश ने उसे रोक लिया। घर के भीतर मारपीट हुई।
इसी दौरान ज्योति ने अपने बिजनेस पार्टनर कुशल और बाद में मयंक को फोन कर मदद मांगी। फोन पर उसने सिर्फ इतना कहा कि मुझे यहां से ले जाओ... ये लोग मुझे मार डालेंगे। कुछ ही सेकंड बाद कॉल कट गया।
हत्या के बाद कहानी पूरी तरह बदल दी गई।
मां को जेल, भाई रिमांड पर- पुलिस के अनुसार ज्योति की हत्या सिर्फ हत्या नहीं थी, बल्कि हत्या के बाद सबूत मिटाने, झूठे आरोप गढ़ने और पूरे मामले को दूसरी दिशा मोड़ने की सोची-समझी, लेकिन नाकाम कोशिश थी।
कल ज्योति की मां शीतल को जेल भेज दिया गया, जबकि भाई प्रकाश अग्रवाल को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
मयंक को आरोपी बनाने के लिए थाने में शिकायत की
परिवार ने पुलिस को बताया कि मयंक ब्लैकमेल करता था, पांच लाख रुपए ले चुका था और उसी के दबाव में ज्योति ने जहर खा लिया। मयंक को आरोपी बनाने के लिए थाने में लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन पुलिस के सामने मयंक ने वॉइस रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल और कारोबारी लेन-देन के दस्तावेज रख दिए।
उसने बताया कि रुपए बिजनेस के थे और बदले में वह ज्योति के लिए 31 ग्राम सोना खरीद चुका था। रिकॉर्डिंग में ज्योति खुद मां और भाई की मारपीट का जिक्र कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी परिवार की कहानी को झूठा साबित कर दिया।
शरीर पर 14 चोटें मिलीं, जिनमें सिर की दो गंभीर चोटें थीं। जांच में सामने आया कि सिर दीवार पर पटका गया और बाद में मुंह में जहरीला पदार्थ डालकर आत्महत्या का सीन तैयार किया गया। इतना ही नहीं, घटना के बाद घर के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए गए ताकि सबूत खत्म हो जाएं।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!