खबर
Top News

नो यूपीआई डे आज: व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 11:46 am
शेयर करें:
नो यूपीआई डे आज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मध्य क्षेत्र के व्यापारी आज ‘नो यूपीआई डे’ मना रहे हैं। अभियान के तहत व्यापारी एक दिन के लिए यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने और कारोबार नगद में करने की अपील कर रहे हैं।

कई दुकानों पर लगे QR कोड को भी काले कपड़े से ढककर व्यापारियों ने अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराया है।

कुछ दिनों से बाजार में अभियान चलाया जा रहा था
व्यापारी संगठनों के मुताबिक, यह अभियान 2 हजार रुपए से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित मर्चेंट सरचार्ज को लेकर है।

उनका कहना है कि अतिरिक्त लेन-देन लागत का असर कम मार्जिन वाले खुदरा कारोबार पर पड़ सकता है।

इसी मुद्दे को लेकर बीते कुछ दिनों से बाजार में अभियान चलाया जा रहा था।

दुकानों पर पहुंचकर ग्राहकों से की अपील
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को विभिन्न बाजारों में दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों और ग्राहकों से अभियान में सहयोग की अपील की।

ग्राहकों से कहा गया कि वे बुधवार को एक दिन यूपीआई की जगह नगद भुगतान करें।

अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आह्वान पर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन भी अभियान में शामिल है।

एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार दोपहर राजबाड़ा के पीछे मुख्य बाजार में व्यापारी अपने यूपीआई QR कोड बॉक्स एकत्र कर उन्हें सामूहिक रूप से काले कपड़े से ढकेंगे।

दुकानों पर लगाए गए ‘नो यूपीआई डे’ के पोस्टर
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के अनुसार, एसोसिएशन से जुड़े संस्थानों पर ‘नो यूपीआई डे’ के पोस्टर लगाए गए हैं।

व्यापारियों से शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक तरीके से अभियान में शामिल होने की अपील की गई है।

व्यापारी संगठनों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य ग्राहकों को परेशान करना नहीं, बल्कि प्रस्तावित मर्चेंट शुल्क को लेकर अपनी चिंता सरकार तक पहुंचाना है।

व्यापारियों ने इस व्यवस्था पर पुनर्विचार और लेन-देन लागत को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

less than a minute ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

2 minutes ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

10 minutes ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

14 minutes ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

18 minutes ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

26 minutes ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

29 minutes ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

44 minutes ago
‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’
Top News

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Top News

जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:एक को पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 17 hours ago
निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा
Top News

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

about 18 hours ago
लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

about 19 hours ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 19 hours ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 19 hours ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

about 19 hours ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 19 hours ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 20 hours ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!