एक हत्या का खुलासा हुआ नहीं कि हो गया दूसरा कत्ल: सुबह पानी भरने के दौरान हुए विवाद को लेकर रात में चाकू से गोदकर मार डाला; दो गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया पुलिस ने कल एक अंधेकत्ल का खुलासा कर जमकर वाहवाही लूटी थी, लेकिन इसको धता बताते हुए चार बदमाशों ने पानी भरने को लेकर सुबह हुए विवाद को लेकर रात में थाना क्षेत्र के ही एक ढाबे पर खाना खाकर खटिया पर आराम कर रहे मजदूर की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना रविदास नगर की है, यहां रहने वाला चिंताराम राठौर अपने घर के पास एसआर कंपाउंड स्थित ढाबे पर खाना खाकर खटिया पर आराम कर रहा था, तभी आरोपी कुलदीप परमार, मोहित अंकेल, पंकज परमार और मयूर अर्चवाल आए और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी मयूर की मां मौके पर आ गई।
यह देख सभी आरोपी भाग निकले, लेकिन मयूर अपनी मां के साथ मौके पर ही रुक गया और बेसुध पड़े चिंताराम को पास स्थित दो निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसे वहां भर्ती नहीं किया। तभी मयूर और उसकी मां उसे देवास नाका स्थित महाराणा प्रताप हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मयूर और मां भी भाग निकले।
इधर, घटना की जानकारी लगते ही लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप परमार और मोहित अंकेल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वारदात में शामिल अन्य दो आरोपी पंकज परमार और मयूर अर्चवाल की तलाश शुरू कर दी है। टीआई तारेश सोनी के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है।
पानी भरते समय आरोपी की बहन को कहे थे अपशब्द
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी आमने सामने रहते हैं। कल सुबह पानी भरने के दौरान मृतक चिंताराम ने आरोपी मोहित की बहन को कुछ अभद्र शब्द कह दिए थे। जिसको लेकर मोहित अंकेल और उसके परिजन ने उसकी कहासुनी के बाद पिटाई कर डाली थी। मामले में चिंताराम ने मामूली नोंकझोंक बताते हुए एफआईआर नहीं करवाई।
मामला शांत हो गया था। मृतक के परिजन के मुताबिक रात में जैसे ही चिंताराम खाना खाने पहुंचा, उसके बाद पंकज परमार उसकी रैकी करने लगा। चिंताराम खाना खाकर आराम करने के लिए लेटा ही था कि उसके कुछ देर बाद आरोपी ढाबा पहुंचे और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर भाग निकले। जानकारी लगी है कि चिंताराम कुंवारा था और क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहकर मजदूरी करता था।
आरोपी मयूर अर्चवाल, कुलदीप परमार, मोहित अंकेल, पंकज परमार
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!