गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाकर हादसा टालने वाले पांच पुलिसकर्मियों सहित नौ हुए सम्मानित: सूझबूझ, ट्रैफिक मैनेजमेंट और मानवता भरे कार्यों पर पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने दिए प्रशस्ति पत्र
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले नौ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
जानकारी के मुताबिक सम्मानित पुलिसकर्मियों में सबसे प्रमुख वह टीम रही, जिसने लसूड़िया क्षेत्र के एमआर-3 रोड स्थित एक दुकान में गैस टंकी में लगी आग को समय रहते नियंत्रित कर बड़ा हादसा टाल दिया।
पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती गैस टंकी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग पर काबू पाया। इस साहसिक कार्य के लिए प्रधान आरक्षक ताज मोहम्मद, आरक्षक चरत गुर्जर, विनीत शर्मा, अंकित शर्मा (थाना लसूड़िया) और आरक्षक सोनू शर्मा (थाना विजय नगर) को सम्मानित किया गया।
वही कार्यवाहक उपनिरीक्षक रमजान खान (अजाक थाना) को तिलक नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने और आरोपी को पुलिस के हवाले करने में अहम भूमिका निभाने पर पुरस्कृत किया गया।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मान मिला। कार्यवाहक उपनिरीक्षक अनिरुद्ध नागर को हाई कोर्ट चौराहे पर बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं आरक्षक कमल देवल को राजेंद्र नगर चौराहे पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा आरक्षक अमन रघुवंशी को पीक ऑवर्स में ड्रोन तकनीक का उपयोग कर ट्रैफिक सुधार और मॉनीटरिंग करने के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। इससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती है और पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी बनती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!