नौ बीघा जमीन ‘गन पॉइंट’ पर कब्जाई: पितृ देवता का मंदिर तोड़ा; कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी दबंगों का तांडव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के खुड़ैल थाना क्षेत्र में जमीन कब्जाने, जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की खुली धमकियों का सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। ग्राम दूधिया की कुसुम जाट ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर आरोप लगाया कि उनकी पैतृक नौ बीघा जमीन, जिसकी कीमत लगभग 90 करोड़ रुपए बताई जा रही है, पर दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में कब्जा करा दिया।
कुसुम जाट के मुताबिक उनके पिता ने जीवित रहते उन्होंने खेत पर पितृ देवता का मंदिर बनवाया था। आरोप है कि जसप्रीत सिंह भाटिया और उसके सहयोगियों के इशारे पर मंदिर को जेसीबी से तोड़ दिया गया। अब जब मंदिर का पुनर्निर्माण और प्लास्टर का काम शुरू हुआ तो 5-7 गुंडों और महिला बाउंसरों ने मिस्त्री को काम करने से रोक दिया। कुसुम का आरोप है कि दबंग खुलेआम रिवॉल्वर लहराकर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिलाओं द्वारा उनके भाई को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दी जा रही है।
कोर्ट का ऑर्डर नहीं, फिर
भी पुलिस ने कराया कब्जा- कुसुम जाट ने आरोप लगाया कि 3 फरवरी 2026 को खुड़ैल थाना टीआई पूरे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी वैध कोर्ट आदेश के जमीन पर कब्जा करा दिया, जबकि जमीन का वाद सक्षम न्यायालय में चार वर्षों से विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों से उनके परिवार द्वारा खेती की जा रही है, बोरिंग और बिजली मीटर तक उखाड़ने की धमकी दी जा रही है।
गनमैन, बाउंसर और घर के चक्कर कोर्ट तक नहीं पहुंचने दे रहे- पीड़िता का कहना है कि उनकी जमीन पर बाउंसर, गुंडे और गनमैन तैनात कर दिए गए हैं।
आरोप है कि ये लोग खेत पर गन लेकर घूम रहे हैं और घर के बाहर भी चक्कर काट रहे हैं। कुसुम ने यह भी आरोप लगाया कि 12 तारीख को बिचौली क्षेत्र में उनका एक्सीडेंट करवाने की साजिश रची गई, ताकि उन्हें डराकर मामला छोड़ने को मजबूर किया जा सके।
हम कोर्ट-कचहरी नहीं जानते, दबंगों की खुली चुनौती
कुसुम जाट का आरोप है कि कब्जाधारी खुलेआम कहते हैं जमीन हमारी है, खाली कर दो, हम कोई कोर्ट-कचहरी और कानून नहीं जानते। उन्होंने बताया कि उनकी नौ बीघा जमीन की विधिवत रजिस्ट्री है और मामला न्यायालय में लंबित है, फिर भी दबाव और धमकियों का सिलसिला जारी है।
सीएम हेल्पलाइन से आईजी तक गुहार, फिर भी कार्रवाई ठप
पीड़िता ने सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर, एसपी, आईजी, डीआईजी और खुड़ैल थाना में शिकायत करने की जानकारी दी, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। जनसुनवाई में आवेदन देने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सवालों के घेरे में पुलिस और प्रशासन
कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद कब्जा कैसे कराया गया?
मंदिर तोड़ने और हथियार लहराने वालों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
क्या पुलिस की भूमिका निष्पक्ष है या दबंगों के साथ खड़ी है?
संबंधित समाचार

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!