खबर
Top News

हनी ट्रैप मामले में नया मोड़: बीजेपी से जुड़ी महिला हिरासत में, वीडियो-ऑडियो सबूत जुटाने में जुटी पुलिस, ऐसे लोगों को बनाते थे निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 मई 2026, 12:34 pm
शेयर करें:
हनी ट्रैप मामले में नया मोड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर से जुड़े चर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस जांच लगातार गहराती जा रही है। मामले में अब एक और महिला आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिसे कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क की अहम कड़ी माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को सागर से हिरासत में ली गई महिला का नाम रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी है। बताया जा रहा है कि वह भाजपा के एक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रह चुकी है। पुलिस अब उससे जुड़े डिजिटल सबूतों और नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।

अब तक 5 गिरफ्तार, एक महिला हिरासत में
इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें कथित मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन, महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसका बेटा जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी और हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा शामिल हैं।

अब रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है। इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेशू, अलका और श्वेता एक संगठित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क के तहत काम कर रही थीं।

प्रभावशाली लोगों को बनाते थे निशाना
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने कथित तौर पर कई प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि रेशू की पहुंच राजनीति, प्रॉपर्टी कारोबार, शराब व्यापार और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों तक थी। इसी नेटवर्क का उपयोग कर प्रभावशाली व्यक्तियों को जाल में फंसाने और बाद में ब्लैकमेल करने की रणनीति बनाई गई।

डीसीपी त्रिपाठी के मुताबिक, रेशू का संपर्क श्वेता विजय जैन के जरिए अलका दीक्षित से हुआ था। इसके बाद तीनों ने मिलकर कथित हनी ट्रैप नेटवर्क को आगे बढ़ाया।

वीडियो और ऑडियो रिकवर कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता आरोपियों के पास मौजूद कथित वीडियो, ऑडियो और डिजिटल रिकॉर्ड जुटाना है। सूत्रों के अनुसार, कुछ मोबाइल फोन से ऑडियो और वीडियो फाइलें रिकवर की गई हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन-किन लोगों के वीडियो बनाए गए और उनका उपयोग किस तरह ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया। जांच एजेंसियां डिजिटल फॉरेंसिक टीम की मदद से मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और क्लाउड डेटा भी खंगाल रही हैं।

निमाड़ के नेता को भी बनाया निशाना
जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क ने निमाड़ क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि उस नेता का इंदौर में मकान उसी इलाके में है जहां अलका दीक्षित रहती थी।

सूत्रों के मुताबिक, जब अलका दीक्षित ने चिंटू ठाकुर को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया तो उसने अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच का हवाला दिया। इसके जवाब में अलका ने कथित वीडियो दिखाकर दावा किया कि उसके पास कई बड़े लोगों के भी आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हैं।

शिकायत के 19 दिन बाद दर्ज हुई FIR
जानकारी के अनुसार, ब्लैकमेलिंग की शिकायत मिलने के करीब 19 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की। हालांकि चिंटू ठाकुर खुद भी पहले से आपराधिक मामलों में घिरा हुआ है। वह इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी बताया जा रहा है।

जेल और कोर्ट पेशी के दौरान बनी साजिश!
सूत्रों के अनुसार, कथित हनी ट्रैप नेटवर्क की नींव जेल और कोर्ट पेशियों के दौरान पड़ी। बताया जा रहा है कि श्वेता विजय जैन की दोस्ती अलका दीक्षित से जेल में हुई थी। कोर्ट में पेशी के दौरान श्वेता, रेशू को लेकर अलका से मिलने पहुंचती थी।

इन्हीं मुलाकातों के दौरान कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाकर रुपए ऐंठने की योजना तैयार की गई। रेशू ने अलका को बताया था कि उसके कई नेताओं, अफसरों, प्रॉपर्टी कारोबारियों और शराब व्यापारियों से संपर्क हैं और उन्हें फंसाकर मोटी रकम हासिल की जा सकती है।

सरकारी गवाह बनना चाहती है श्वेता जैन
पुलिस रिमांड के दौरान श्वेता विजय जैन ने जांच अधिकारियों के सामने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। उसने पुलिस को बताया कि अलका और रेशू दोनों उसके संपर्क में थीं। श्वेता के मुताबिक उसने अलका को चेतावनी भी दी थी कि जिन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है वे बेहद प्रभावशाली हैं, लेकिन इसके बावजूद कथित नेटवर्क अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए था। अब पुलिस यह तय करेगी कि श्वेता को सरकारी गवाह बनाया जाए या नहीं। फिलहाल पूरे मामले में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 1 hour ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 1 hour ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 2 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 2 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 2 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 2 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 3 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 3 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 4 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 4 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 4 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 4 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 4 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 4 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 5 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!