राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा: आरोपी श्रद्धालुओं से ऐसे करते थे वसूली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दौरान एक नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से छपी फर्जी चंदा रसीद बुक बरामद की गई है। सूत्रों के मुताबिक, बरामद रसीद बुक पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का नाम और लोगो भी छपा हुआ था।
कथित फर्जी रसीद बुक बरामद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टिन्नू यादव, लव कुश, करुणेश, अनुकल्प सहित अन्य गिरफ्तार आरोपी दान देने वाले श्रद्धालुओं को रसीद के रूप में यही फर्जी पर्ची देते थे, जिससे लोगों को संदेह नहीं होता था।
नई डिजिटल व्यवस्था के बाद बंद हुआ इस्तेमाल
जांच में यह भी सामने आया है कि मंदिर में ऑनलाइन रसीद और डिजिटल दान प्रणाली लागू होने के बाद कथित तौर पर इन कागजी रसीदों का उपयोग बंद कर दिया गया। वर्तमान में श्रद्धालु अधिकृत दान काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से सीधे ट्रस्ट के खाते में दान जमा करते हैं।
ट्रस्ट की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
मामले की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कथित अनियमितताओं की जानकारी मिलने के बाद तत्काल कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इन आरोपों पर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय पहले ही सार्वजनिक रूप से सभी आरोपों को निराधार बता चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया।
ट्रस्ट बैठक में हुई चर्चा
सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट की हालिया बैठक में चढ़ावे की सुरक्षा व्यवस्था, कथित अनियमितताओं की जानकारी मिलने के बाद उठाए गए कदमों और भविष्य की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बैठक में यह भी विचार किया गया कि ऐसी घटनाओं की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाए।
SIT और पुलिस की जांच जारी
विशेष जांच दल (SIT) और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच एजेंसियां कथित फर्जी रसीदों, दान संग्रह की प्रक्रिया, वित्तीय लेनदेन और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं, जांच पूरी होने और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही किसी भी व्यक्ति की जिम्मेदारी और संभावित कानूनी कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!