NEET परीक्षा की नई तारीख का ऐलान: अब इस दिन होगी एग्जाम; पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार सुबह NEET-UG 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा रविवार 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले पेपर लीक की आशंका के चलते 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
22.79 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे
यह परीक्षा मूल रूप से 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए 5400 से अधिक सेंटर बनाए गए थे और करीब 22.79 लाख छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए थे।
धर्मेंद्र प्रधान ने स्वीकार किया कि 12 मई को पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकार “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है और किसी भी गलत उम्मीदवार के चयन को रोकने के लिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।
परीक्षा में कई बदलाव किए गए
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि दोबारा होने वाली परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं। छात्रों से दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और फीस पूरी तरह माफ रहेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने का विकल्प भी मिलेगा।
15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया
उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा की अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है। अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
पेपर लीक मामले में कार्रवाई तेज
इस बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET पेपर लीक मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र के आरोपी शामिल हैं।
7 लोग गिरफ्तार
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच आरोपियों मांगी लाल बिंवाल, दिनेश बिंवाल, विकास बिंवाल, यश यादव और शुभम खैरनार को 7 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है। इसके अलावा पुणे से मनीषा वाघमारे और नासिक से धनंजय लोखंडे की भी गिरफ्तारी की गई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!