भतीजे ने की चाचा की बेरहमी से हत्या: सब्बल से किए ताबड़तोड़ वार; फिर पत्थर से सिर कुचला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
रविवार सुबह भतीजे द्वारा अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले सब्बल से ताबड़तोड़ वार किए और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही चाचा की हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
खून से लथपथ पड़े थे
नोहटा थाना क्षेत्र पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रोंड गांव निवासी चुन्नू रैकवार (51) के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब 7 बजे उनकी बेटी सुषमा रैकवार उन्हें जगाने पहुंची, तो देखा कि वे घर के पास बने बाड़े में खून से लथपथ पड़े थे।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
घायल अवस्था में ही उन्होंने अपने भतीजे रामजी रैकवार पर हमला करने का आरोप लगाया। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खून से सने पत्थर बरामद हुए
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सने पत्थर बरामद हुए हैं, जबकि आरोपी के कपड़ों पर भी खून के निशान होने की बात सामने आई है।
सूचना मिलते ही सभी लोग गांव लौटे
मृतक के भाई नन्हें रैकवार के मुताबिक, परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर सिर्फ मृतक और उसकी बेटी ही मौजूद थे। सुबह घटना की सूचना मिलते ही सभी लोग गांव लौटे।
आरोपी शराब का आदी
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की वजह सामने आ रही है। बेटी ने बताया कि आरोपी पहले भी विवाद करता था और धमकियां देता था। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी शराब का आदी है और आए दिन झगड़ा करता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। मृतक की पत्नी का चार साल पहले निधन हो चुका है।
परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, जिसमें बेटा महाराष्ट्र में नौकरी करता है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!