खबर
Top News

एयरपोर्ट पर लापरवाही: रनवे के पास खुला छोड़ा गड्ढा; न संकेतक, न लाइटिंग की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अप्रैल 2026, 3:59 pm
शेयर करें:
एयरपोर्ट पर लापरवाही

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रनवे के पास केबलिंग कार्य के लिए खोदा गया गड्ढा कई दिनों से खुला पड़ा है, लेकिन न तो इसे भरा गया है और न ही आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

केबलिंग के लिए की गई खुदाई
जानकारी के मुताबिक, टर्मिनल के सामने रनवे के पास डक्टिंग और केबलिंग के लिए खुदाई की गई थी। नियमों के अनुसार ऐसे गड्ढों को तुरंत भरना या अस्थायी रूप से सुरक्षित करना जरूरी होता है, लेकिन यहां इसे बिना किसी चेतावनी संकेत के खुला छोड़ दिया गया है। इससे एयरपोर्ट पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रोजाना चलता रहता है काम
एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि ऑपरेशनल एरिया में रोजाना काम चलता रहता है। फिलहाल केबलिंग कार्य के चलते गड्ढा खोदा गया है, जिसे काम पूरा होने के बाद ही भरा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि गड्ढा रनवे से कुछ मीटर दूर है। वहीं, संकेतक और लाइटिंग नहीं लगाने के सवाल पर उन्होंने इसे लापरवाही मानने से इनकार करते हुए इसे काम का हिस्सा बताया।

DGCA गाइडलाइन का उल्लंघन
एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि रनवे के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह समतल होना चाहिए। यदि किसी कारण से खुदाई की जाती है, तो उसे तुरंत भरना या सुरक्षित करना अनिवार्य होता है।

इसके अलावा निर्माण स्थल के आसपास चेतावनी बोर्ड, झंडे और रात में लाइटिंग की व्यवस्था भी जरूरी होती है, ताकि पायलट को पहले से सतर्क किया जा सके। यहां इन बुनियादी नियमों का पालन नहीं किया गया है।

अधूरा रनवे भी बढ़ा रहा खतरा
जानकारी के अनुसार 2754 मीटर लंबे रनवे के रिकॉर्पेटिंग कार्य में भी लापरवाही सामने आई है। करीब 1100 मीटर हिस्से पर दूसरी परत अब तक नहीं बिछाई गई, इसके बावजूद रनवे को 24 घंटे के लिए खोल दिया गया है।

सूत्रों का दावा है कि अधूरे रनवे पर संचालन के लिए आवश्यक अनुमति भी नहीं ली गई, जो सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

खतरनाक साबित हो सकता है
एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि रनवे के पास खुला गड्ढा किसी भी आपात स्थिति में विमान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में या तो काम नॉन-ऑपरेशनल समय में किया जाना चाहिए या फिर गड्ढे को तुरंत सुरक्षित किया जाना जरूरी है।

फिलहाल इस मामले ने एयरपोर्ट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

21 minutes ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

24 minutes ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

38 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 1 hour ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 1 hour ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 1 hour ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 1 hour ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 2 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 2 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 2 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 2 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 3 hours ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 3 hours ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 3 hours ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

about 3 hours ago
मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!