खबर
Top News

अपने कदम खींच लेने के बाद भी नरोत्तम शक के दायरे में: इंदौर में समर्थकों पर नजर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 3:52 pm
शेयर करें:
अपने कदम खींच लेने के बाद भी नरोत्तम शक के दायरे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल दोपहर परिवार के साथ भोपाल पहुंचे पूर्व गृहमंत्री और शिवराजसिंह चौैहान के वक्त कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा ने टिकट कटने के बाद वैसे तो बगावत के कदम वापस खींच लिए हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें शक के दायरे से बाहर नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि मिश्रा पर पार्टी पूरी नजर रखेगी और उनके समर्थकों पर भी निगाहें रहेंगी।

मिश्रा और सिंधिया में कभी नहीं बनी
दतिया उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव संचालक बनाने का मतलब ये है कि मिश्रा को पूरी तरह किनारे कर देना। मिश्रा और सिंधिया में कभी बनी नहीं। मिश्रा कई मौकों पर सिंधिया पर अनावश्यक टिप्पणी कर चुके हैं।

16 जुलाई के बाद स्थिति होगी साफ
सूत्रों का कहना है कि 16 जुलाई को नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो जाएगी और फिर प्रचार का दौर शुरू होगा। इस दौरान मिश्रा को कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी और न ही उनकी प्रचार में कोई भूमिका तय की जाएगी। एक तरह से उन्हें साइडलाइन रखा जाएगा।

उन्हें और समर्थकों को विशेष निगरानी में रखा जाएगा जिसके लिए संघ स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है। जिनका एकमात्र काम मिश्रा व उनके समर्थकों पर नजर रखना ही होगा। मिश्रा को पूरी तरह दरकिनार किया जाएगा। अपनी वरिष्ठता का सम्मान रखने के लिए या तो मिश्रा घर में बैठे रहेंगे या फिर औपचारिक रूप से प्रचार करते नजर आएंगे। अभी वे चुप हो गए हैं जिसके पीछे उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित करने की चेतावनी को बताया जा रहा है।

चुनाव बाद कहीं नियुक्त करने का दिया भरोसा
सूत्रों का कहना है कि उन्हें चुनाव बाद कहीं नियुक्त करने का भरोसा भी दिया गया है। हालांकि ये सब हो जाएगा, इसमें संदेह है क्योंकि मिश्रा को पार्टी अब ने हाशिये पर ही छोड़ दिया है। उनकी पार्टी या सत्ता की मुख्य धारा में लौटने की संभावना कम ही है।

सेंट्रल का मास्टर स्ट्रोक
पार्टीटीने कल एक और मास्टर स्ट्रोक खेला। केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर-चंबल संभाग में अपना खासा प्रभाव रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य चुनाव संचालक बना दिया। सिंधिया दतिया में चुनाव रणनीतियों से लेकर सभी को काम देने और काम लेने की व्यूह रचना तैयार करेंगे।

सिंधिया को ये बड़ी जिम्मेदारी इस मायने में मानी जा रही है कि वे अगला लोकसभा चुनाव ग्वालियर से लड़ना चाहते हैं। बहरहाल, सिंधिया के नेतृत्व में न तो कार्यकर्ता और न नेता कोई गड़बड़ कर पाएंगे और न भितरघात हो सकेगा। सिंधिया के साथ संघ स्वयंसेवकों की एक टोली भी तैनात की जा रही है, जो पल-पल की खबर उन्हें देगी।

विजयवर्गीय ने पहले ही कह दिया था
ये महज संयोग नहीं है कि कल दोपहर ट्रेन से भोपाल जाते मिश्रा के अचानक सुर बदलने के पूर्व ही इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कह दिया था कि मिश्रा पार्टी का काम करेंगे और वे प्रचार में जुटेंगे। बताते हैं कि इससे पूर्व मिश्रा को चेतावनी की स्क्रिप्ट लिख ली गई थी।

विजयवर्गीय ने कहा था कि पार्टी के अंदर लोकतंत्र है और सभी कार्यकर्ता बहुत अनुशासित हैं। सब साथ आ जाएंगे। मैं अभी कह सकता हूं कि आशुतोष तिवारी भारी अंतर से जीतेंगे। विजयवर्गीय ने कहा था कि दतिया का विरोध हम संभाल लेंगे।

यह हमारे लिए बहुत छोटी बात है। पार्टी सोच-समझकर फैसले लेती है और इसीलिए हम बड़ी जीत हासिल करेंगे। नरोत्तम जी भी पार्टी के लिए काम करेंगे। मैं यह बात कह रहा हूं। वह पार्टी के अच्छे और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। कई लोग चुनाव लडऩे की तैयारी करते हैं। विधानसभा की 230 सीटें हैं और लगभग 2,000 लोग टिकट की चाहत रखते हैं। लेकिन, हर किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता।

आखिर किसके साथ रहेंगे
पार्टी की मिश्रा के इंदौर में मौजूद समर्थकों पर भी नजरें हैं। वे दतिया में प्रचार करने जाते हैं या नहीं, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। जाते भी हैं तो वे मिश्रा के साथ रहेंगे या पार्टी के साथ, इस पर भी नजर रखी जाएगी।

संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

2 minutes ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

8 minutes ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

15 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

19 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

22 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

23 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

30 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

38 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!