निर्माण और सर्विस सेंटरों पर नर्मदा और बोरिंग का पानी प्रतिबंधित: अब सिर्फ ट्रीटेड वॉटर का होगा उपयोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में इंदौर नगर निगम ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए शहर में निर्माण कार्यों, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटरों और उद्यानों में नर्मदा या बोरिंग के पानी के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि इन गतिविधियों के लिए अब केवल उपचारित ट्रीटेड जल का ही पुनः उपयोग किया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निगम द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महापौर भार्गव और आयुक्त सिंघल ने शहर के सभी भवन अधिकारियों, निरीक्षकों और जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में उपचारित जल का उपयोग सुनिश्चित करवाएं।
इसी कड़ी में सिरपुर एसटीपी के रीयूज नेटवर्क के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र के जोन 14, 15, 16 और 21 में 7 नए हाइड्रेंट शुरू कर दिए गए हैं। ये हाइड्रेंट आई माता मंदिर अहिल्या उद्यान, स्कीम नंबर 71, दस्तूर गार्डन रोड, गुमास्ता नगर शासकीय क्वार्टर, विश्राम बाग सर्विस रोड और उषा नगर गार्डन जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थापित हैं।
यहां से सुबह 8 से शाम 4 बजे के बीच निर्धारित शुल्क जमा कर ट्रीटेड पानी प्राप्त किया जा सकता है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के विभिन्न 35 स्थानों पर ट्रीटेड पानी के हाइड्रेंट क्रियाशील हैं। निजी व्यक्ति, संस्थाएं या बिल्डर्स अपने संबंधित जोनल कार्यालय में शुल्क जमा कर निर्माण कार्य, वाहन धुलाई और उद्यान सिंचाई के लिए इस पानी का उपयोग कर सकते हैं।
निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी कर सचेत किया है कि पीने योग्य पानी का दुरुपयोग निर्माण या सर्विसिंग जैसे कार्यों में न करें। आयुक्त सिंघल ने अधिकारियों को फील्ड पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि भू-जल और नर्मदा जल की बर्बादी रोकी जा सके।
नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे जल संरक्षण की इस मुहिम में सहयोग कर इंदौर को जल संवर्धन में भी नंबर वन बनाएं।
संबंधित समाचार

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!