नशीले कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा: फैक्ट्री पर एसटीएफ की छापेमारी; 73 हजार से ज्यादा शीशियां की जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप के अवैध कारोबार की जांच में बड़े खुलासे हो रहे हैं। गांधी नगर में अवैध री-पैकिंग फैक्ट्री पकड़े जाने के दो दिन बाद स्पेशल टास्क फोर्स ने मुबारकपुर क्षेत्र में कार्रवाई कर 23,125 कफ सिरप की शीशियां बरामद की हैं।
यह कार्रवाई गांधी नगर से गिरफ्तार मुख्य आरोपी अकील खान और आकाश भाटी से पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर की गई।
50 लाख का सिरप बरामद
एसटीएफ ने मुबारकपुर के मकान से 22,155 ऑफ-कफ और 970 ऑनरेक्स कफ सिरप की शीशियां जब्त की हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। इससे पहले गांधी नगर से 49,920 शीशियां बरामद हुई थीं।
दोनों कार्रवाई को मिलाकर अब तक कुल 73,045 शीशियां जब्त की जा चुकी हैं। सभी बोतलें 100-100 मिलीलीटर की हैं, यानी करीब 7,305 लीटर कफ सिरप बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है।
गांधी नगर में पैकिंग, मुबारकपुर में स्टोरेज
जांच में सामने आया है कि गांधी नगर स्थित फैक्ट्री में कफ सिरप की बोतलों से बैच नंबर और एक्सपायरी डेट हटाकर री-पैकिंग की जा रही थी। वहीं मुबारकपुर से बरामद सिरप मूल पैकेजिंग और रैपर के साथ मिला है।
इससे जांच एजेंसियों को संदेह है कि गांधी नगर को री-पैकिंग सेंटर और मुबारकपुर को स्टोरेज व सप्लाई हब के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
एक साल से चल रहा था कारोबार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह नेटवर्क करीब एक साल से सक्रिय था। गांधी नगर से जब्त 49,920 शीशियों को उन्होंने केवल एक सप्ताह का स्टॉक बताया था। राहुल लोढ़ा के अनुसार जांच अब केवल अवैध भंडारण या री-पैकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।
हरिद्वार की कंपनी भी जांच के दायरे में
जांच के दौरान पता चला है कि जब्त सिरप पर हरिद्वार स्थित एक दवा निर्माता कंपनी का नाम दर्ज है। एसटीएफ यह सत्यापित कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिरप की सप्लाई वास्तव में कंपनी द्वारा की गई थी या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सप्लाई चेन वैध थी या बीच में कहीं माल का दुरुपयोग किया गया।
4 हजार खाली बोतलों ने बढ़ाया संदेह
मुबारकपुर से कार्रवाई के दौरान करीब 4 हजार खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। इससे जांच एजेंसियों को आशंका है कि नेटवर्क के अन्य ठिकानों पर भी सिरप भरने, लेबल बदलने या री-पैकिंग का काम किया जाता रहा होगा। एसटीएफ अब पूरे नेटवर्क की आर्थिक लेन-देन, सप्लाई रूट और संभावित अन्य ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!