‘मम्मी ने हाथ पकड़ा था… फिर छूट गया’: जिंदगी भर का गम दे गया कभी न भूलने वाला हादसा; लापरवाही के आरोप के बीच अब तक इतनी मौतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए क्रूज हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है, वहीं बचे हुए लोग उस भयावह मंजर को याद कर सिहर उठते हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी रोशन आनंद ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ क्रूज पर सवार थे। “क्रूज पलटते ही किसी तरह पत्नी के साथ बाहर निकले। साढ़े तीन घंटे तक बच्चे को ढूंढते रहे। उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन वह मिल गया। आज उसका जन्मदिन है, यह दिन कभी नहीं भूलेंगे।” उन्होंने कहा कि वे खुद को मौत के मुंह से लौटकर आया मानते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रूज में करीब 45 से 50 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक थे। शुरुआत में मौसम सामान्य था, लेकिन लौटते समय अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया। देखते ही देखते लहरें तेज हो गईं और क्रूज असंतुलित होकर हिचकोले खाने लगा।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में क्रूज के कर्मचारियों ने कोई ठोस मदद नहीं की। लाइफ जैकेट होने के बावजूद उन्हें समय पर वितरित नहीं किया गया। कई लोगों ने खुद ही जैकेट निकालकर पहनी और दूसरों को पहनाई। इसी दौरान क्रूज में पानी भरने लगा और अफरा-तफरी मच गई।
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी में गिरने के बाद लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन लाइफ बोट काफी देर से पहुंची। यदि राहत दल समय पर पहुंचता, तो कई और लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
हादसे में दिल्ली से आई 13 वर्षीय सिया ने अपनी मां, छोटे भाई और नानी को खो दिया। सिया ने बताया कि आखिरी समय में उसकी मां ने छोटे भाई को लाइफ जैकेट से बांध रखा था। रातभर उसे उम्मीद थी कि दोनों बच जाएंगे, लेकिन सुबह उनके शव एक-दूसरे से लिपटे मिले।
इसी तरह पाटन निवासी तनिष्का ने बताया कि हादसे के वक्त उसके पिता ने सभी को एक-दूसरे का हाथ पकड़ने को कहा था। “मम्मी ने हमें पकड़ा हुआ था, तभी क्रूज पलट गया और उनका हाथ छूट गया।” रेस्क्यू टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों को बचा लिया, लेकिन उसकी मां को नहीं बचाया जा सका। प्रशासन के अनुसार, हादसे के समय हवा की रफ्तार करीब 74 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे डैम में ऊंची लहरें उठ रही थीं और स्थिति तेजी से बिगड़ गई।
खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े कामराज का परिवार भी हादसे की चपेट में आ गया। उनकी पत्नी और भाभी की मौत हो गई, जबकि वे स्वयं और उनका बेटा अब भी लापता हैं। परिजनों के अनुसार, उनके माता-पिता किनारे से यह हादसा होते देखते रहे, लेकिन असहाय थे।
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों में कमी के आरोप सामने आए हैं। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!