खबर
Top News

आमार बांग्ला-सोनार बांग्ला: भगवामय हुआ बंगाल; मोदी के नेतृत्व व शाह की रणनीति ने किया कमाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मई 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
आमार बांग्ला-सोनार बांग्ला

शताब्दी वर्ष में आरएसएस को भाजपा ने दिया अनमोल उपहार

बंगाल में भाजपा ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, कमल पर बरसी मतदाताओं की जबरदस्त ‘ममता', ‘झालमुड़ी’ दिखा गई असर

‘भद्रलोक’ में पहली बार भाजपा की सरकार, कमलदल ने 206 सीट के साथ किया कमाल, विपक्ष का बड़ा गढ़ ढहा

बंगाल में नया सूर्योदय, ममता भी अपने गृह क्षेत्र में ही 15 हजार से ज्यादा मतों से हारीं चुनाव, दो अंकों में सिमटी तृणमूल कांग्रेस

असम में भाजपा ने 101 सीट के साथ लगाई हैट्रिक, कांग्रेस के सीएम चेहरा गोगोई को भी मिली करारी हार

तमिलनाडु में विजय की चली आंधी, नायक से जननायक बने तमिल सुपरस्टार, मुख्यमंत्री स्टालिन चुनाव हारे

केरलम में वामपंथ का आखिरी किला भी ढहा, कांग्रेस वाले यूडीएफ गठबंधन की 10 साल बाद सत्ता में वापसी

केंद्र शासित पुड्‌डुचेरी में दूसरी बार फिर सत्ता में आया भाजपा-एनडीए, भाजपा मुख्यालय दिल्ली में मना पार्टी की जीत का जश्न

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अवर्णनीय। जी हां, जो पश्चिम बंगाल में हुआ वह इन शब्दों में ही बयां किया जा सकता है। राज्य में हुए चुनाव में भाजपा ने इस वामपंथी गढ़ में जो कमाल किया, वह कल्पनातीत है। जिस सूबे में कमलदल के दूर-दूर तक अते-पते नहीं थे, वहां भाजपा सरकार बनाने जा रही है और वह भी बहुमत के आंकड़े से कई गुना ज्यादा सीट के साथ।

10 बरस पहले भाजपा के पास 3 विधायक थे, अब 206 हैं। ये एक ही कमाल नहीं किया कमल ने। कमल ने विपक्ष की सबसे आक्रामक, जुझारू व अपराजेय नेता ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा मतों से मात दे दी, वह भी उनके ही घर में। अब कोलकाता से दिल्ली तक जश्न मन रहा है।

कल्पना से परे 206 सीट के साथ विजय के बाद भाजपा ने इस जीत को बंगाल में नया सूर्योदय बताया और वादा किया है कि ‘आमार बांग्ला-सोनार बांग्ला’ के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात एक कर देंगे। भाजपा ने न सिर्फ बंगाल का विपक्ष का सबसे मजबूत किला जीता, बल्कि सीमावर्ती राज्य असम में भी जीत की हैट्रिक लगा दी।

पुड्‌डुचेरी में भी पार्टी पुनः सत्ता में लौट आई। इसके साथ ही भाजपा ने ‘अंग-बंग-कलिंग’ तीनों प्रांत यानी बिहार, ओडिशा व बंगाल में केसरिया परचम फहरा दिया। इसके साथ ही भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की अगुआई में गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भगवा राज कायम कर दिया। अब भाजपा देश की 78 प्रतिशत आबादी व 72 प्रतिशत भूभाग पर राज करने वाली पार्टी बन गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति ने भाजपा का सीना 56 इंच से भी कई गुना ज्यादा कर दिया। सोमवार से कमलदल के खेमे में ऐसा जश्न मन रहा है जो आज तक नहीं मना। आखिर उत्सव मने भी क्यों नहीं? जिस सूबे में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का बलिदान हुआ, जिस धरती पर भगवा फहराने का स्वप्न पार्टी के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल-आडवाणी तक ने देखा, जिस वामपंथ आंदोलन व सत्ता के गढ़ में केसरिया धर्म ध्वजा फहराने की साधना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा था उस पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं के खुशी के साथ आंसू बहाते चेहरे इस बात की गवाही दे रहे थे कि उन्होंने बंगाल में क्या हासिल किया है।

यहां भाजपा की न सिर्फ ऐतिहासिक जीत हुई, बल्कि वो सब मिथक भी धूलधूसरित हो गए जो तुष्टिकरण व भय-हिंसा की राजनीति के जरिए चुनावी विजय को लेकर भद्रलोक कहे जाने वाले बंगाल में स्थापित हो गए थे। बम-बंदूक, बूथ केप्चरिंग, हत्या का दौर भी इन चुनाव में समाप्त हो गया। उसी का ये परिणाम रहा कि भाजपा ने राज्य में न सिर्फ दो तिहाई बहुमत हासिल किया, बल्कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को भी उनके ही घर भवानीपुर में जबरदस्त रूप से मात दे दी। ममता को हराने वाले शुभेंदु ने इसे हिंदुओं की जीत बताया। भाजपा की इस आंधी में टीएमसी के कई नामचीन मंत्री चुनाव हार गए और पार्टी मुस्लिम बहुल इलाकों में भी भाजपा से मात खा गई।

पश्चिम बंगाल, केरलम, असम, तमिलनाडु व पुड्‌डुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे भारतीय राजनीति के इतिहास में दर्ज हो गए। सबसे बड़ा उलटफेर बंगाल में हुआ। यहां भाजपा में 15 साल स्व सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी को करारी शिकस्त दी। भाजपा 206 सीटें जीतकर सोनार बांग्ला में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। टीएमसी 81 सीटों के साथ दो अंकों में सिमट गई। भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता को 15105 वोटों से हरा दिया। शुभेंदु अधिकारी अपनी नंदीग्राम वाली सीट से भी जीत गए।

नायक से जननायक बने विजय ‘सेनापति’

सबसे चौंकाने वाले परिणाम तमिलनाडु के रहे, जहां अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने 234 में से 107 सीटों पर पहली ही बार चुनाव लड़ जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। विजय ने एक साल पूर्व ही नई पार्टी बनाई थी और ये करिश्मा कर दिया। अब तमिलनाडु में 64 साल बाद गैर द्रविड़ पार्टी की सरकार व सीएम होने जा रहा है। विजय को उनके प्रशंसकों के बीच थलापति कहा जाता है, यानी सेनापति।

विजय ने भी अपने उपनाम को सार्थक करते हुए अकेले ही अपनी सेना को विजय दिला दी। असम में भाजपा ने भारी बहुमत के साथ जीत की हैट्रिक लगाई। पुड्‌डुचेरी में भी एनडीए ने भी दूसरी बार सत्ता कायम रखी। विपक्ष की सबसे पार्टी कांग्रेस को एकमात्र राहत केरलम से मिली। यहां 10 साल बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की सत्ता में वापसी हुई।


संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 14 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 14 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 15 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 15 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 15 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 16 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 16 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 16 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 16 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 16 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 16 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 16 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 16 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 16 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 17 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 17 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!