खबर
Top News

पहले गला दबाया,फिर पेंचकस से किए वार: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 6:58 pm
शेयर करें:
पहले गला दबाया,फिर पेंचकस से किए वार

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
जिले के सटई थाना क्षेत्र स्थित अमरोनिया के जंगल में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम संबंध के चलते की गई। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौत सुनिश्चित करने के लिए उसकी गर्दन पर पेंचकस से भी वार किए। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को मनीराम रैकवार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को अमरोनिया के जंगल स्थित बगाई नाला में एक शव मिला। शव की पहचान मनीराम रैकवार के रूप में हुई। घटनास्थल से मिले भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना सटई में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष जांच टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

पूछताछ में सामने आई हत्या की साजिश
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मृतक की पत्नी शिवानी रैकवार पर संदेह गहराया। पूछताछ में कथित रूप से खुलासा हुआ कि शिवानी रैकवार का अखिलेश पटेल से प्रेम संबंध था। इसी के चलते दोनों ने भरत यादव के साथ मिलकर मनीराम रैकवार की हत्या की साजिश रची।

हत्या के बाद शव नाले में फेंका
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले मनीराम का गला दबाकर उसकी हत्या की। इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचे, उसकी गर्दन पर पेंचकस से कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को अमरोनिया के जंगल स्थित बगाई नाला में फेंक दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात मौत जैसा प्रतीत हो।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शिवानी रैकवार, पत्नी स्व. मनीराम रैकवार, निवासी ग्राम सिगरामपुरा, अखिलेश पिता भगवानदास पटेल व भरत पिता नंदू यादव, दोनों निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटना में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 12 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 13 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 13 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 13 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 13 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 13 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 13 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 14 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 14 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 14 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 14 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 14 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 14 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 14 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 14 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 14 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 14 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!