रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या: चाकू मारकर उतारा मौत के घाट; कुत्ते नोच रहे थे शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के हिसाब को लेकर हुए विवाद में एक कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। श्रीराम राजपूत (55) का शव रेलवे पटरी के पास मिला।
पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट मालिक के बेटे राहुल ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिसाब कम होने की बात पर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार श्रीराम करीब तीन साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। मंगलवार शाम रेस्टोरेंट के हिसाब को लेकर उसकी राहुल से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राहुल कथित तौर पर श्रीराम के पीछे गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल श्रीराम की मौत हो गई। इसके बाद उसका शव रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला।
पटरी के पास शव देखकर पुलिस को दी सूचना
रात में रेलवे क्रॉसिंग से आने-जाने वाले लोगों ने पटरी के पास शव पड़ा देखा। बताया गया कि शव को कुत्ते नोच रहे थे। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टीआई सियाराम गुर्जर के मुताबिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्रीराम के चेहरे पर चाकू के निशान मिले हैं।
कर्मचारियों से पूछताछ में सामने आया विवाद
पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से पूछताछ की तो शाम को श्रीराम और राहुल के बीच हिसाब को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई। इसके आधार पर पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही है।
श्रीराम के परिवार में मां और एक बहन हैं। पुलिस हत्या के घटनाक्रम और आरोपी के ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!