खबर
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट: कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 6:34 pm
शेयर करें:
30 साल पहले बेचा प्लॉट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन के नाम पर रकम लेने के बाद कब्जा नहीं देना और फिर हक मांगने पहुंचे परिवार को ही धमकाकर भगा देना, इंदौर में भाजपा नेता जसराज मेहता पर ऐसा ही गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि करीब 30 साल पहले छोटा बांगड़दा की नंदबाग कॉलोनी में प्लॉट बेचने के बाद मेहता ने एक दिव्यांग महिला को आज तक उसकी जमीन का कब्जा नहीं दिया।

महिला का बेटा जब माता-पिता के साथ कब्जा मांगने पहुंचा तो उसे और परिवार को गालियां देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, बेटे को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से खत्म करने की धमकी भी दी। बाणगंगा पुलिस का कहना है कि मेहता पर केस दर्ज कर आरोपों की विस्तृत जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बीए एलएलबी कर रहे फरियादी अनुराग बौरासी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां हेमलता कोरिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं और हाथ-पैर से दिव्यांग हैं। वर्ष 1996 में जसराज मेहता ने छोटा बांगड़दा में सर्वे नंबर 264 पर नंदबाग कॉलोनी काटी थी।

इसमें उसकी मां ने प्लॉट नंबर 219, गली नंबर 7, 15 बाय 40 यानी 600 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था। इसकी किस्तें भी समय-समय पर जमा की गई थीं। अनुराग के मामा और मौसी ने भी इसी कॉलोनी में प्लॉट खरीदे थे। उन्हें कब्जा मिल गया, लेकिन उसकी मां को आज तक प्लॉट नहीं मिला।

जान से खत्म करने की धमकी दी
अनुराग के मुताबिक, 29 मई 2026 को वह मां हेमलता और पिता सुनील के साथ कब्जा लेने मेहता के नंदबाग स्थित कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि मेहता ने तीनों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

साथ ही दोबारा कब्जा मांगने आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। अनुराग ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी कई बार प्लॉट के संबंध में संपर्क किया, लेकिन हर बार उसे गालियां देकर भगा दिया गया। घटना के गवाह के रूप में छोटेलाल मौर्य और परशुराम यादव के नाम भी बताए गए हैं।

पुलिस अब प्लॉट की खरीद, भुगतान और कब्जा नहीं मिलने से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर जसराज मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकाने और जातिसूचक गालियां देने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

about 1 hour ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

about 1 hour ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 2 hours ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 3 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago
युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
Top News

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!